बुरहानपुर। ताप्ती आंचल कतिया समाज समिति बुरहानपुर के द्वारा कतिया समाज मांगलीक भवन के परिसर में वृहद स्तर पर वृक्षारोपरण किया गया। समिती के पदाधिकारीयों व वृध्दजन सहित महिलाओं के द्वारा इस दौरान नीम, पीपल, आम, सीताफल, बेलपत्र सहित शमी पेलपत्र के पौधो का रोपण किया गया। इस दौरान प्रान्तीय अध्यक्ष कतिया समाज विकास महासभा मध्यप्रदेश महेश कुल्हारे की उपस्थिति में समाजजनों के द्वारा वृक्षारोपण किया गया।
ताप्ती आंचल कतिया समाज समिति के जिला अध्यक्ष गणेश दुनगे ने बताया कि वृक्षारोपण के साथ ही समिती के पदाधिकारीयों के द्वारा रोपे गये पौधो की आगामी तीन वर्ष तक समुचित रूप से देखरेख करने की जिम्मेदारी भी तय कि गई जिससे ग्रीष्मकाल व शीतकाल में पौधो को उचित रूप से खाद पानी मिल सके, इसमें विशेष बात यह रही की समाज द्वारा रोपे गये सभी पौधो को ट्री गार्ड लगाकर सुरक्षित भी किया गया। प्रांतिय अध्यक्ष महेश कुल्हारे ने इस दौरान पौधारोपण के बाद पौधो के वृक्ष बनने से पर्यावरण को इससे होने वाले फायदों के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही यह भी संकल्प लिया गया कि ताप्ती आंचल कतिया समाज समिती बुरहानपुर के द्वारा प्रतिवर्ष इस तरह का कार्यक्रम वृहद स्तर पर किया जायेगा जिससे क्षेत्र हरा भरा होने के साथ ही पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने में भी पेड़ो की सहभागीता हो सके। इय दौरान सचिव राकेश सेजकर, युवा अध्यक्ष मनोज भैंसार, युवा सचिव शिवकुमार सेजकर सहित समाज की महिलाओं ने भी बढ़चढकर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष रविशंकर भवरे, बाजुलाल मंडलेकर, शिवनारायण सेजकर, रामस्वरूप चौरे, कमल सेजकर, एस पी घाटे, रामनाथ सांगुले, गयाप्रसाद काजवे, बंशीलाल चौरे, जगदीश काजवे, आशाराम सांगुले, रुपसिंग सरवर, राजकुमार सातनकर, नर्मदा प्रसाद सेजकर, आत्माराम चौरे, सुनिल कवड़े, नंदकिशोर भैंसारे, कुणाल कुल्हारे, राहुल भैंसारे, राहुल सांगुले, राहुल मंडलेकर, प्रदीप सांगुले, अनार बाई सेजकर, कुसुुम सांगुले, आशा कुल्हारे आदि उपस्थित रहे ।
Tags
बुरहानपुर समाचार