बुरहानपुर :- बुरहानपुर :- पश्चिम बंगाल के कोलकाता में एक ट्रेनी महिला डॉक्टर के साथ हुए रेप और हत्या ने देशभर में आक्रोश पैदा किया है इस मामले में मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के शासकीय निजी अस्पताल के डॉक्टरों ने हड़ताल शुरू कर दी है जिसमें केवल आपातकालीन सेवाएं जारी रहेंगी ।
सैकड़ो की संख्या में डॉक्टरों ने हाथों पर काली पट्टी बांध कर बाइक रैली निकालकर अपना विरोध प्रदर्शन किया रैली शिकारपुरा चौराहे से निकलकर शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंची जहां राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन तहसीलदार राम पगारे को ज्ञापन सौपा गया।
डॉक्टरों ने कहा सरकार को चेताना चाहते हैं कि डॉक्टरों की सुरक्षा की व्यवस्था की जाना चाहिए निजी सरकारी सभी की सिक्यूरिटी सरकार की जिम्मेदारी है इमरजेंसी सेवाएं शुरू है इसमें किसी को खुशी नहीं है हमारी सुरक्षा खतरे में है इसलिए यह विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।
Tags
बुरहानपुर समाचार