मध्य प्रदेश बीजेपी के वरिष्ठ नेता पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रभात झा का निधन

मध्य प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता प्रभात झा का शुक्रवार (26 जुलाई) की सुबह दिल्ली में निधन हो गया. वह 67 साल के थे. 
गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में आज सुबह 5 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली. बीते एक महीने से दिल्ली में उनका इलाज चल रहा था. उनके बेटे अयत्न ने निधन की जानकारी दी. वे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रह चुके थे. प्रभात झा मूल रूप से बिहार के रहने वाले थे।उनकी प्रारंभिक शिक्षा ग्वालियर में हुई थी। प्रभात झा बीजेपी में कई अहम पदों पर काम कर चुके हैं, जबकि उनके करियर की शुरुआत एक पत्रकार के तौर पर हुई थी।
जानकारी के मुताबिक प्रभात झा को दिमाग में बुखार के चलते न्यूरोलॉजिकल परेशानियां थीं। इसके चलते ही उन्हें भोपाल के बंसल अस्पताल में भर्ती किया गया था। जिसके बाद उनका हालचाल जानने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा के वरिष्ठ नेता और मंत्री पहुंचे थे। इसके बाद उनको एयरलिफ्ट करके गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल शिफ्ट किाय गया था। यहां उनका इलाज जारी था।
प्रभात झा राज्यसभा में दो बार सांसद रह चुके थे. वह बीजेपी के कई अहम पदों पर रहे थे. इसी के साथ दिल्ली, चंडीगढ़ और पंजाब के प्रभारी भी रह चुके थे. झा के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव बिहार के सीतामढ़ी में होगा. विशेष विमान से उन्हें सीतामढ़ी ले जाया जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post