बुरहानपुर :- इंदौर इच्छापुर नेशनल हाईवे पश्चिम म प्र विद्युत विभाग के पास मंगलवार शाम करीब 6:45 बजे टएक बड़े कन्टेनर की चपेट में आने से बाइक पर सवार 50 वर्ष महिला की मौत हो गई वह अपने बेटे के साथ बाइक के पीछे बैठ कर जा रही थी बेटे को हाथ में मामूली चोट आई है घटना की जानकारी मिलते लोगों में अफरा तफरी मच गई अवगमन करने वाले भारी वाहनों की भी रोक लग गई जिससे जाम लगग गया कोतवाली थाना पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर बड़े कन्टेनर को जब्त कर लिया और लगे भीड़ और जाम को हटाया
सूत्रों से मिली मेरी जानकारी अनुसार इंदौर इच्छापुर हाईवे पर शनवारा के पास मप्र पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी विभाग के सामने एक बड़े कन्टेनर की चपेट में आने से सरिना बाई 50 वर्ष निवासी शिकारपुरा की मौत हो गई महिला अपने बेटे समीर 32 वर्ष के साथ बाइक एमपी 12 एफ-9242 से जा रही थी अचनक ट्रॉले की चपेट में आने महिला की मौत हो गई बेटे को हाथ में मामूली चोट आई सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस से महिला को जिला अस्पताल ले जाया गया वहीं मौके पर मौजूद लोगों का कहना था कि सड़क पर बरसात के कारण बड़े बड़े गड्डे हो चुके और हाइवे के दोनों साइड काफ़ी कीचड पानी जमा होने के कारण हादसे हो रहे हैं यह हादसा भी गड्ढे और साइड में कीचड के कारण हुआ।
Tags
बुरहानपुर समाचार