जिले में पल्स पोलियो अभियान का हुआ शुभारंभ बच्चो को बूथ पर पिलाई पोलियो की दवा

बुरहानपुर :- जिले में रविवार से पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ हुआ अभियान अंतर्गत 5 वर्ष तक की आयु के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जा रही है पल्स पोलियो अभियान के तहत बूथ डे पर पहले दिन रविवार को 5 वर्ष तक की आयु के बच्चों को बूथ पर ही दवाई पिलाई गई अभियान के द्वितीय एवं तृतीय दिवस 24 एवं 25 जून को घर-घर जाकर पोलियो की दवा पिलाई जायेगी अभियान के सफल संचालन हेतु स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रथम दिवस कुल 871 पोलियो बूथ पर दवाई पिलाई गई बुरहानपुर पब्लिक स्कूल में महापौर माधुरी पटेल सीईओ जिला पंचायत सृष्टि देशमुख रोटरी क्लब के वरिष्ठ राजेंद्र सलूजा सीएमएचओ डॉ. राजेश सिसोदिया जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. वाय.बी.शास्त्री सहित अन्य गणमान्य नागरिकगणों की उपस्थिति में बच्चों को दवा पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post