बुरहानपुर : अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस के परिपेक्ष्य में सामाजिक न्याय विभाग के निर्देशानुसार बुरहानपुर जिले में नशा मुक्ति जन जागृति पखवाड़ा मनाया जाएगा ।
इस आयोजनों को लेकर राजपुरा स्थित नशामुक्ति केंद्र में जिले के सामाजिक संगठनों, सोशल ग्रुप व समाजसेवी संस्थाओं के सहयोग से नशा मुक्ति एवं जन जागृति कार्यक्रम का आयोजन की कार्ययोजना बनाई गई ।
जिसमें नशामुक्ति केंद्र के संचालक डा मनोज अग्रवाल, लायंस क्लब के डा एस एम तारिक़, रेडक्रॉस सोसायटी से आसिफ शेख अधिवक्ता, युवा संगठन से इंजीनियर तहा अदनान, मोमिन जमात से रियाज़ अंसारी, सर्व सेवा संकल्प समिति से ओमप्रकाश अग्रवाल आदि उपस्थित थे।
पुलिस विभाग की तरफ से थाना प्रभारी श्री अभिषेक जाधव ,सिटी कोतवाली टी आई श्री सीताराम सोलंकी जी, ट्रैफ़िक सूबेदार श्री नरेंद्र ठाकुर जी उपस्थित थे।सभी ने शासन की मंशा अनुसार विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने की कार्य योजना बनाई हैं । स्वयं सेवी संस्था सर्व सेवा संकल्प समिति, लायंस क्लब, रेडक्रॉस सोसाइटी की ओर से डा एस एम तारिक़ ने बताया के डा मनोज अग्रवाल के नेत्रत्व मे नशा मुक्ति जगरूकता अभियान चलाया जायेगा।
Tags
बुरहानपुर समाचार