बुरहानपुर :- कलेक्टर भव्या मित्तल के निर्देशानुसार जिले में शनिवार पल्स पोलियो एवं दस्तक अभियान के प्रचार-प्रसार एवं आमजनों को अभियान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग द्वारा जागरूकता रैली का आयोजन किया गया यह रैली सावित्री बाई फूले कन्या शासकीय उ.मा.विद्यालय से प्रारंभ होकर सब्जी मंडी, प्रकाश टॉकिज व पुराना जिला अस्पताल होते हुए पुनः विद्यालय पर ही संपन्न हुई रैली में गीत के माध्यम से अभियान के प्रति प्रेरित किया गया रैली में स्कूली बच्चों द्वारा हम सबने ठाना है पोलियो को मिटाना है हर बच्चा हर बार याद रहे पोलियो रविवार’ जैसे नारे भी लगाये गए जिले में 23 जून से 25 जून, 2024 तक पल्स पोलियो अभियान संचालित किया जायेगा इस अवसर पर जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.फूंकवाल जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. वाय.बी.शास्त्री चिकित्सा अधिकारी आशा कार्यकर्ता एवं स्कूली विद्यार्थीगण मौजूद रहे।
Tags
बुरहानपुर समाचार