बुरहानपुर - ग्रीष्मावकाश के बाद मंगलवार, 18 जून यानी आज से प्रदेश में स्कूल खुल गए हैं। इसके साथ ही आज 'स्कूल चलें हम' अभियान की शुरुआत भी हो गई।
इस अभियान के तहत सभी मंत्री, विधायक, सांसद, जन प्रतिनिधि,आइएएस, आइपीएस समेत अन्य अधिकारी एक-एक सरकारी स्कूल को गोद भी लेंगे।
इसी तारतम्य में बुरहानपुर में शासकीय उच्चतर माध्यमिक कन्या विद्यालय नवदुर्गा चौक में भी प्रवेश उत्सव धूमधाम से मनाया गया ।
सभी सभी बच्चों को फूल देकर स्वागत भी किया गया साथ में किताबों का भी वितरण किया गया इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्रीमती उमा कपूर और विपुल कांनगो, वार्ड पार्षद नितेश दलाल, पवार सर, प्रिंसिपल लिखार सर एवं उनके साथ शिक्षक शिक्षिकाएं एवं सभी बालिकाएं उपस्थित थी।
इन गोद लिए स्कूलों में मंत्री, विधायक, जनप्रतिनिधि या अधिकारी बार-बार या महीने में कम से कम एक बार जाएंगे। विभाग का मानना है कि ऐसा करने से शासकीय स्कूलों की शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार आएगा।
Tags
बुरहानपुर समाचार