सामाजिक संस्था की सराहनीय पहल - "खुशी के पल" संस्था ने गर्मी को देखते हुए श्रद्धालुओं के लिए की कुलर की व्यवस्था


बुरहानपुर - बुरहानपुर की अग्रणी सामाजिक संस्था "खुशी के पल" द्वारा वर्ष भर विभिन्न मानव सेवा के कार्य किए जाते हैं इस तारतम में संस्था की संयोजिका श्रीमती हरप्रीत कीर ने बताया कि इस बार गर्मी ने सभी पूर्व रिकॉर्ड को पीछे करते हुए अपना रौद्र रूप दिखाया है जिससे सभी परेशान है ।
इसे देखते हुए अन्नुपूर्ण मंदिर में श्रद्धालुओं को अपनी आराधना करने में अनुकूल वातावरण मिले इस हेतु "खुशी के पल" संस्था ने अपनी और से एक कूलर मंदिर प्रांगण में दिया है ताकि मंदिर में दर्शन करने आए श्रद्धालुओं को इसका लाभ मिल सके ।
संस्था की संयोजिका श्रीमती हरप्रीत कीर ने बताया कि इस कार्यक्रम में संस्था और मंदिर समिति से जुड़ी सदस्य श्रीमती रिचा सलूजा,पिंकी मित्तल,शिखा शर्मा ,दीपिका तारकस,रेखा तिवारी,अर्चना तिवारी,लता पटेल,मोहिनी पटेल,सविता शर्मा आदि सदस्य मौजूद थी।

Post a Comment

Previous Post Next Post