कोतवाली पुलिस ने राजघाट के पास घेराबंदी कर एक आरोपी को अवैध गांजा लाते पकड़ा ,आरोपी के कब्जे से 1 किलो 300 ग्राम गांजा किया जप्त


बुरहानपुर :- आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत बुरहानपुर एसपी देवेंद्र पाटीदार द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए गए है निर्देशों के अनुक्रम में थाना कोतवाली पुलिस को अवैध मादक पदार्थ (गांजा) के तस्कर को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है बुरहानपुर एसपी देवेन्द्र कुमार पाटीदार के निर्देशन एएसपी अंतर सिंह कनेश एवं सीएसपी गौरव पाटिल के मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस द्वारा कार्यवाही की गई है दिनांक 27.4.24 की रात्रि में थाना कोतवाली पर पदस्थ उनि कमल मोरे को सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति जैनाबाद पुल तरफ से राजघाट होते हुए शहर में अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर आ रहा है सूचना मिलने पर थाना प्रभारी कोतवाली सीताराम सोलंकी द्वारा तत्काल एक्शन लेते हुए उनि कमल मोरे के नेतृत्व में सउनि औंकार पटेल प्रआर. राकेश शर्मा, प्रआर राजकुमार पटेल, प्रआर. सुनिल सकवार, आर. वीरसिंह आर. दारासिंह, आर. सुमित चौरसिया की टीम बनाई गई पुलिस टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थ लाने वाले की तस्दीक व दबिश हेतु राजघाट गेट के पास घेराबंदी की गई जहां पुलिस टीम द्वारा संदेही को घेराबंदी पकड़ा उससे अपना नाम पता पूछते उसने अपना नाम शफीउद्दीन पिता शमसुद्दीन उम्र 49 साल निवासी कोलीघाट खैराती बाजार का होना बताया पुलिस टीम द्वारा संदेही की तलाशी ली गई तलाशी लेते उसके पास 1 किलो 300 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (गांजा) मिला जिसे विधिवत जप्त किया गया ।
आरोपी शफीउद्दीन का कृत्य धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत दंडनीय होने से आरोपी शफीउद्दीन को मौके पर गिरफ्तार किया गया आरोपी के विरुद्ध थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 183/24 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post