बुरहानपुर सायबर सेल ने गुम हुए करीबन 08 लाख रूपये की कीमत के 51 मोबाइल ट्रेस करके उनके मालिकों को लौटाए

बुरहानपुर - पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री देवेंद्र कुमार पाटीदार के नेतृत्व में जिला सायबर सेल अपराधियों तक पहुंचने में तकनीकी सहायता देने के साथ-साथ गुम मोबाइलों को ट्रेस करने का कार्य भी कर रही है। सायबर सेल ने पिछले 06 माह की अवधि के दौरान गुम हुए करीबन 08 लाख कीमत के 51 मोबाइलों को ट्रेस किया है। ट्रेस किए गए मोबाइल उनके मालिकों को पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा लौटाए जा रहे है। ट्रेस किए गए मोबाइलों में ₹10000 से लेकर ₹30000 तक के महंगे एंड्रॉयड मोबाइल शामिल है। 

ट्रेस किए गए कई मोबाइल पढ़ाई करने वाले छात्रों के है। वर्तमान समय में मोबाइल हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा है। वॉइस कॉल, वीडियो कॉल, ऑनलाइन खरीददारी से लेकर पेमेंट अथवा बैंकिंग संबंधी सभी कार्य मोबाइल द्वारा किए जा रहे है। मोबाइल गुम होने पर आर्थिक नुकसान होने के साथ साथ कई परेशानियां खड़ी हो जाती है। 
मोबाइल गुम की शिकायत मिलने पर सायबर सेल तत्काल अलर्ट होकर मोबाइल को ट्रैकिंग पर लगाती है। लगातार फॉलोअप करने के परिणाम स्वरूप सायबर सेल को यह सफलता मिली है।

इनका रहा विशेष योगदान 

मोबाइल फोन को ट्रेस करने में सायबर सेल बुरहानपुर के आरक्षक दुर्गेश पटेल, आर. सत्यपाल बोपचे, आर. ललित चौहान, आर. शक्ति सिंह तोमर* का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Post a Comment

Previous Post Next Post