अतिक्रमण और आवागमन व्यवस्था को सुधारने में यातायात विभाग के साथ दुकानदार और व्यापारी करेंगे सहयोग ... एक सकारात्मक पहल


बुरहानपुर - गांधी चौक से किला रोड एवं कोतवाली क्षेत्र से बाई साहब की हवेली क्षेत्र मार्ग अस्तव्यस्त खड़े वाहनों एवं दुकान संचालकों द्वारा दुकानों के बाहर सामान रखकर अतिक्रमण कर लिया जाता है. जिस कारण यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों और पैदल चलने वाले राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है. जिसे लेकर ट्रैफिक विभाग को लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही थी. शिकायतों के आधार पर ट्रैफिक विभाग का अमला कार्रवाई करने के लिए पहुंचा. 



यहां पर यातायात थाना प्रभारी हंस कुमार झंझोरे ने दुकानदारों को अपनी दुकान के अंदर ही सामान रखने की समझाइश दी एवं बेतरतीब खड़े वाहनों को मार्ग के मध्य में मार्किंग कर सुव्यवस्थित खड़ा करने की हिदायत दी।
साथ ही उन्होंने कहा कि शनवारा से लालबाग मार्ग तक रात के समय में अतिरिक्त साइलेंसर लगे वाहन कई लोग दौड़ाते हैं. इससे हादसे की आशंका रहती है. इसको लेकर यातायात पुलिस ने अब कार्रवाई का मन बना लिया है. यदि आप भी इस मार्ग पर अतिरिक्त साइलेंसर लगा हुआ वाहन चला रहे हैं तो सचेत हो जाइए, नहीं तो आप पर कार्रवाई हो सकती है।



भारतीय जनता पार्टी के जिला व्यापारी प्रकोष्ठ के संयोजक श्री गजेंद्र चंद्रभान सिंह वर्मा ने व्यापारियों की चिंता करते हुए ट्रैफिक सूबेदार जी श्री हंस कुमार जी के साथ मिलकर ट्रैफिक व्यवस्था में मिलकर सहयोग किया किसी भी व्यापारी पर चालानी कारवाई न हो इस चीज का भी ध्यान रखा जाए। 

इस अवसर पर व्यापारी प्रकोष्ठ के जिला सदस्य श्री राम गुरुजी ,मंडल अध्यक्ष श्री दिलीप कासलीवाल जी, श्री आकाश जैन जी, किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष श्री कृष्णा भाई शाह जी, भाजपा जिला चिकित्सा प्रकोष्ठ के डॉ मनोज अग्रवाल जी, सर्राफा एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष श्री संतोष भाई श्रॉफ जी और संदीप श्रॉफ की उपस्थित थे l

Post a Comment

Previous Post Next Post