बुरहानपुर - मप्र पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी रविवार को शनवारा स्थित 33-11 केवी उप केंद्र का मेंटनेंस कराएगी। इसके कारण करीब 40 से अधिक क्षेत्रों में प्रातः 7:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक बिजली सेवा प्रभावित होगी।
मप्र पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी शहर कार्यपालन यंत्री प्रेमचंद पटेल ने बताया 33-11 केवी शनवारा उप केंद्र पर अति आवश्यक रखरखाव के कारण रविवार को प्रातः 7:00 से सायं 5:00 बजे तक विद्युत प्रदाय बंद रहेगा।
प्रभावित क्षेत्र -
शनवारा गेट, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, उर्दू स्कूल, लोहार मंडी क्षेत्र, खानभाई आइस फैक्ट्री, साड़ी बाजार, सब्जी मंडी, सुभाष चौक, मिलन चौराहा, दीदार टॉवर, फव्वारा चौक, सिटी कोतवाली, अण्डा बाजार, सलूजा टिम्बर मार्ट, आरको काम्प्लेक्स, ठाकुर साहब का पेट्रोल पम्प, कृषि उपज मंडी, मला होरपुरा सिलमपुरा, जडियावाड़ी, राजपुरा, मेनपोस्ट ऑफिस, तहसील कार्यालय, नेहरू हॉस्पिटल, जय स्तम्भ, गुजराती मार्केट से पांडुमल चौराहा, ज्ञानवर्धनी, टेम्पो स्टेण्ड, प्रकाश टॉकीज, शिकारपुरा पानी की टंकी, प्रतापपुरा, पंचमुखी हनुमान, सिलमपुरा, बस स्टैंड, एल.आई.सी. ऑफिस, मीरा होस्टल, संजय नगर पार्ट ए इत्यादि।
Tags
बुरहानपुर समाचार
