भाजपा महिला मोर्चा ने नारी शक्ति वंदन बाइक रैली का किया आयोजन

बुरहानपुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने नारी शक्ति वंदन बाइक रैली का आयोजन किया। रैली मंगलवार दोपहर 2 बजे इंदिरा कॉलोनी स्थित परमानंद गोविन्दजीवाला ऑडिटोरियम से निकाली गई। जो कमल चौक पर संपन्न हुई। बाइक रैली को विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने और जिला संगठन प्रभारी श्री कल्याणजी अग्रवाल ने पार्टी का ध्वज दिखाकर रवाना किया।

इस दौरान विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा नारी शक्ति वंदन अधिनियम, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए मिशन 2047 का मास्टर स्ट्रोक है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी की सरकार का प्रत्येक व्यक्ति बधाई और धन्यवाद का पात्र हैं। मैं क्षेत्र की जनता की ओर से सभी का धन्यवाद व्यापित करती हूं।

महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष किरण रायकवार ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार और प्रदेश की मोहन यादव सरकार डबल इंजन की सरकार मातृशक्ति को आत्मनिर्भर बनाने के लिए हर वो काम कर रही है जो महिलाओं के हित में हो। आज महिलाएं आत्मनिर्भर तो बनी ही है इसी के साथ नारी शक्ति का सशक्तिकरण भी हुआ है। 
इस दौरान रैली प्रभारी सुधा चौकसे, उमा कपूर, सावित्री बत्रा, कविता मोरे, साधना पावर, संध्या कदवाने, नीमा पीलिया, रीना महाजन, संगीता पगारे, सुसमा चितारी, माधवी सोनवने, ममता दुबे, दीपशिखा, समस्त महिला मोर्चा की बहने बाइक रैली में शामिल हुई।

Post a Comment

Previous Post Next Post