बुरहानपुर :- भारतीय किसान संघ मध्य प्रदेश की जिला इकाई द्वारा मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय में सांकेतिक रूप से धरना देकर अपना विरोध दर्ज कराया किसानों की मांग है कि लंबे समय से किसान पीड़ित हैं कईं बार प्राकृतिक आपदाएं आई है इसके बाद भी किसी प्रकार का मुआवजा नहीं दिया जा रहा है ना ही किसानों की फसलों का सर्वे किया जा रहा है इसके अलावा किसानों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है कई जगह किसानों के खेतों के रास्ते रोके जा रहे हैं बुरहानपुर में भी टेक्समो पाइप फैक्ट्री सहित कई जगह किसानों के खेतों के रास्ते रोक दिए गए लेकिन प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है किसानों ने कहा कि चुनाव के समय बहुत से वादे किए गए थे लेकिन उन्हें पूरा नहीं किया गया खंडवा में प्राकृतिक आपदा से पीड़ित प्रभावित किसानों को मुआवजा दिया गया हालांकि बुरहानपुर के किसानों को अब तक नहीं दिया गया इस दौरान कलेक्टर कार्यालय में भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद था किसानों ने डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा
*विधानसभा चुनाव के पहले की गई थी घोषणा गेहूं का मूल्य 2700 और धान का मूल्य 3100 प्रदान करेंगे*
भारतीय किसान संघ जिलाध्यक्ष नरेंद्र जाधव ने कहा किया विधानसभा चुनाव से पहले वादा किया गया था कि गेहूं का मूल्य 2700 और धान का मूल्य 3100 प्रदान करेंगे लेकिन धान बिक गया है उसका बोनस दिया जाना चाहिए 2700 की घोषणा की गई थी वह दिया जाना चाहिए पहले भी किसानों की फसलें आंधी तूफान से खराब हो गई थी जहां किसानों की भूमि निकलती है वहां सीमांकन टाला जाता है कृषि भूमि कम निकल रही है सीमांकन कराया जाए सभी गांवों से प्रतिनिधि यहां एकत्रित हुए हैं
Tags
बुरहानपुर समाचार