रोजाना फुट मसाज करने से क्या क्या फायदे होते हैं ? आइए जानते हैं


रोजाना फुट मसाज करने से क्या क्या फायदे होते हैं ? आइए जानते हैं 
त्वचा में निखार
मालिश करने से शरीर का ब्लड सर्कुलेशन बेहतर रहता है। तलवों में मालिश करने से पूरे शरीर का ब्लड फ्लो बेहतर हो जाता है। इससे त्वचा में भी निखार आता है और तरोताजा महसूस करते हैं।
वजन कम होता है
रोजाना फुट मसाज करने से मोटापा घटाया जा सकता है। मसाज से मेटाबाॅलिज्म बेहतर होता है जो वजन कम करने में असरदार है। शरीर के अलग- अलग हिस्सों में मौजूद फैट को कम करने के लिए मसाज कर सकते हैं। मसाज के कारण निकलने वाले पसीने की मदद से टॉक्सिक तत्व बाहर निकल सकते हैं।
सिर दर्द में आराम 
अगर आप सिरदर्द की समस्‍या से अक्‍सर जूझते हैं तो आप तलवों की मालिश से इस समस्‍या को दूर कर सकते हैं. इसके अलावा, यह इम्‍यूनिटी बढ़ाने के काम भी आ सकता है.
आंखों की तेज रोशनी
हमारे पैरों में चार आवश्यक बिंदु होते हैं जो हमारी आंखों से संबंधित होते हैं. नियमित रूप से पैरों की मालिश करने से आपकी आंखों की रोशनी में सुधार हो सकता है और हमारी आंखों को आराम मिलता है.

तलवों की मालिश का तरीका -
तलवों की मालिश करने के लिए सबसे पहले पैरों, तलवों को अच्छी तरह से गुनगुने पानी से धो लें।
अब पैरों और तलवों को किसी कपड़े या तौलिए से अच्छी तरह से पोछ लें।
इसके बाद तेल को हल्का गुनगुना कर लें, अपने दोनों पैरों के तलवों पर लगा लें। 
अब हाथों से तलवों की मालिश करें।
त्वचा धीरे-धीरे तेल को अवशोषित कर लेगी, तब तक पैरों को जमीन में रखने से बचें।

Post a Comment

Previous Post Next Post