हेपेटाइटिस क्यों होता है और क्या है इसके लक्षण, जानें ?


हेपेटाइटिस कितने तरह के होते हैं

वैसे तो हेपेटाइटिस 5 प्रकार के होते हैं, जैसा कि ऊपर बताया गया है, लेकिन भारत में हेपेटाइटिस-बी और हेपेटाइटिस-सी के मरीज ज्यादा देखने को मिलते हैं। ये ज्यादा घातक होते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स कहते हैं कि इन तरह के हेपेटाइटिस में मरीज को 20 सालों तक किसी तरह का लक्षण नहीं दिखाई देता और इनके वायरस बिना किसी चेतावनी के हालत को बदतर बना सकते हैं और लीवर में सिरोसिस की समस्या पैदा कर सकते हैं।

हेपेटाइटिस के लक्षण

ज़्यादा थकान रहना

मतली/उल्टी

पीलिया

मूत्र का रंग गहरा हो जाना

पेट दर्द और सूजन

भूख कम लगना

वज़न का घटना

हेपेटाइटिस बी

हेपेटाइटिस बी एक ऐसा संक्रमण है, जो संक्रमित सुई और ब्लेड या फिर किसी अन्य संक्रमित व्यक्ति द्वारा इस्तेमाल किए गए सामान से होता है। गर्भावस्था में भी संक्रमित मां से पैदा हुआ बच्चा भी हेपेटाइटिस बी का शिकार हो सकता है।

हेपेटाइटिस सी

ये संक्रमण खून में फैलकर लीवर को खराब करता है। जो भविष्य में कैंसर की वजह भी बन सकता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post