गुजराती समाज मार्केट में बड़ा हादसा , लेदर फॉर्म की दुकान में लगी आग , दुकान का पूरा सामान जलकर हुआ खाक

बुरहानपुर :-  बुरहानपुर शहर के कमल चौक स्थित गुजराती समाज मार्केट में शनिवार सुबह करीब 11 बजे एक लेदर फॉर्म दुकान में अज्ञात कारणों के चलते अचानक आग लग गई ।
आग से दुकान में रखी लेदर की सारी सामग्री मशीनें जलकर राख हो गई करीब 5 से 7 लाख रूपए का नुकसान होना बताया जा रहा है।

दुकान संचालक निलेश सोनी ने बताया की सुबह 11 बजे सूचना मिली कि आपकी दुकान में आग गई है , आग अज्ञात कारणों से लगी दुकान मे रखी मशीनें बैग लेदर का सामान जल गया आकलन अभी करना मुश्किल है लेकिन फिर भी करीब 5 से 7 लाख रूपए का नुकसान हुआ है वहीं सूचना मिलने पर फायर फायटर मौके पर पहुंचा आग बुझाई गई लेकिन तब तक दुकान का सारा सामान जलकर खाक हो गया था ।

प्रत्यक्षदर्शी अनिल भावसार ने कहा यह शहर की सबसे प्रमुख लेदर दुकान है आग से काफी नुकसान हुआ है उन्होंने बताया पास में ही एक पेड़ काटा जा रहा है अकसर पेड़ से टहनियां बिजली के तारों पर गिरती है पहले भी ऐसी घटनाएं तीन चार बार हो चुकी है गलियां संकरी होने से यहां फायर फाइटर का पहुंचने में भी दिक्कत होती है।



Post a Comment

Previous Post Next Post