बुरहानपुर :- आगामी लोक सभा चुनाव को देखते हुए आबकारी विभाग द्वारा कच्ची शराब के विरुद्ध कलेक्टर बुरहानपुर भव्या मित्तल के निर्देशानुसार एवं जिला आबकारी अधिकारी वीरेन्द्र सिंह धाकड़ के आदेश पर कार्यवाही कर रहा है ।
इसी क्रम में पिपरी रैयत चिड़ियापानी एवं बोरगांव के क्षेत्र एवं जंगल में दबिश के दौरान 32 लीटर हाथ भट्टी मदिरा 660 किलो ग्राम महुआ लाहन एवं 16 पाव प्लेन देशी मदिरा जप्त कर कुल 6 प्रकण दर्ज़ किए गए जप्त मदिरा का अनुमानित मूल्य लगभग 73000/ रुपए है उक्त कार्यवाही मे व्रत दक्षिण प्रभारी एस एस मोरे प्रधान आरक्षक बसंत जटाले आरक्षक नरेंद्र कुमरावत एवं अनिता रावत शामिल रहे
Tags
बुरहानपुर समाचार