खाने की कई चीजों को एक-साथ खाने से बचना चाहिए.
अक्सर त्योहारों पर पक्का खाना बनता है. ऐसे में सब्जी, पूड़ी के साथ-साथ सब्जी, चटनी, रायता, खीर, हलवा जैसी चीजें साथ में बनती हैं. लेकिन हमेशा ध्यान रखें कि -
दही के साथ खीर, दूध, पनीर, खरबूजा व मूली का सेवन नहीं करना चाहिए।
घी के साथ ठंडा दूध, ठंडा पानी और समान मात्रा में शहद का सेवन आपको नुकसान पहुंचा सकता है. आयुर्वेद में कहा गया है कि घी और शहद का हमेशा विषम मात्रा ही सेवन करना चाहिए. यानी जब भी आप घी और शहद का साथ सेवन करें, तो दोनों की क्वांटिटी अलग होनी चाहिए. शहद ज्यादा तो घी कम हो और घी ज्यादा हो तो शहद उससे कम हो, बराबर की मात्रा न हो. शहद के साथ खरबूजा, मूली, समान मात्रा में घी, अंगूर, वर्षा का जल व गर्म जल का सेवन नुकसानदायक साबित हो सकता है।
सलाद में खीरा और ककड़ी हम सब खाते हैं. लेकिन खीरा और ककड़ी एक साथ खाना आपके शरीर में नुकसान दे सकता है. दरअसल आयुर्वेद के अनुसार ये दोनों ही वायुकारक हैं।
अगर आपने कटहल की सब्जी खाई है तो याद रखें कि इसके साथ पान नहीं खाना चाहिए।
चावल के साथ दाल, छोले, राजमा कुछ भी खाएं, लेकिन याद रखें कि सिरका नहीं खाना चाहिए।
मूली के साथ गुड़ का सेवन भी हानिप्रद हो सकता है. मूली के साथ दूध भी कभी नहीं खाना चाहिए।
खीर के साथ खिचड़ी, खट्टे पदार्थ, कटहल व सत्तू नहीं खाना चाहिए।
मूंगफली, घी, तेल, खरबूजा, अमरूद, ककड़ी, खीरा ये काफी अच्छी और सेहतमंद चीजे हैं. लेकिन अगर इन चीजों के साथ ठंडा पानी पीना नुकसान दे सकता है।
तरबूज के साथ पुदीना या ठंडा पानी नहीं पीना चाहिए।
जब भी आप चाय की चुस्की लें, याद रखें उसके साथ खीरा, ककड़ी, ठंडे फल या ठंडा पानी नहीं लेना चाहिए।
खरबूज के साथ लहसुन, मूली, दूध व दही हानिकारक है।
Tags
स्वास्थ्य संसार
