क्या आप भी सर्दियों में ठंड से बचने के लिए तापते हैं आग? सेहत को हो सकते हैं गंभीर नुकसान

देश में इस समय कई राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ऐसे में लोग सर्दी से बचने के जुगाड़ ढूंढते हैं। कई लोग ठंड से बचने के लिए आग भी तापते हैं। आग के पास बैठने से ठंड से तो राहत मिलती है लेकिन यह आपकी सेहत के लिए भी खतरनाक हो सकता है।
एक बार जब हम आग के पास बैठ जाते हैं तो वहां से उठने का मन नहीं करता। लेकिन आग तापते समय कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है नहीं तो यह आपकी सेहत के लिए हानिकारक भी हो सकता है। आग में ज्यादा तापने की वजह से कुछ नुकसान हो सकते हैं। जानते हैं इनके बारे में।

आंखों को नुकसान
आग में तापने की वजह से आंखों को भी नुकसान पहुंच सकता है। आग से निकलने वाला धुआं आंखों के लिए बहुत नुकसानदायक होता है। ये आंखों की रोशनी पर बुरा असर डाल सकता है। ऐसे में आग से थोड़ा दूर बैठें और ज्यादा देर तक आग ना तापें।

सांस लेने में दिक्कत
कई लोग अगर ज्यादा गर्मी के लिए कमरे में हीटर या कोयले की अंगीठी जैसी चीजें रखते हैं। इससे श्वसन तंत्र प्रभावित हो सकता है। इससे आपको सांस की बीमारियों होने की संभावना रहती है। दरअसल आग की वजह से ऑक्सीजन का लेवल कम हो जाता है और ये सांस को प्रभावित करता है। कई बार तो कमरा बंद होने से दम घुटने लगता है।

स्किन प्रॉब्लम्स
आग तापने से आपकी स्क्रीन में भी कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। आग तापने से उसके अधिक तापमान से त्वचा में ड्राइनेस की परेशानी हो सकती है। वहीं एग्जिमा और सोराइसिस जैसी बीमारियों से भी पीड़ित मरीजों को तो आग में तापने से बचना चाहिए।

रखें इन बातों का ध्यान
अगर आपको सर्दी अधिक लग रही है और उससे बचने के लिए आप आग ताप रहे हैं तो ध्यान रखें कि आग तापते समय उससे पर्याप्त दूरी बनाकर रखें। वहीं कमरे में अंगीठी या हीटर रखने से बचना चाहिए। इनसे सेहत बुरी तरह प्रभावित हो सकती है।

Post a Comment

Previous Post Next Post