आल इज़ वेल हॉस्पिटल बुरहानपुर द्वारा बामंदी में लगाया गया स्वास्थ्य शिविर


बुरहानपुर। आल इज़ वेल हॉस्पिटल बुरहानपुर द्वारा बामंदी में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन अस्पताल संचालक कबीर चौकसे के दिशा निर्देशन में किया गया। 
शिविर में 169 मरीजों ने स्वास्थ्य शिविर का लाभ लिया। शिविर में आल इज़ वेल हॉस्पिटल के विशेषज्ञ द्वारा इस मौसम में होने वाली स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का परामर्श किया गया। 

सभी मरीजों को मौसमी विकारों से बचने एवं सुरक्षित रहने की सलाह दी गई। सभी मरीजों का निशुल्क ब्लड प्रेशर की जांच की गई। 
शिविर के सफल संचालन में सरपंच एवं ग्राम वासियों का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।

Post a Comment

Previous Post Next Post