25 फ़रवरी 2024 को मुख्य मंत्री सामूहिक कन्या विवाह/निकाह सम्मेलन की व्यवस्था को लेकर निगम आयुक्त ने ली अधिकारियों की बैठक


बुरहानपुर। बुधवार को नगर निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव ने निगम परिसर में स्थित एम आई सी हॉल में
 सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की बैठक ली।निगम आयुक्त श्री संदीप श्रीवास्तव ने बैठक में मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह सामूहिक सम्मेलन 25 फरवरी 2024 को आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर कार्य व्यवस्था तथा कन्या विवाह रेणुका कृषि उपज मंडी प्रांगण में तथा निकाह का आयोजन कृषि उपज मंडी खंडवा रोड़ बुरहानपुर में आयोजित होगा।

आयुक्त संदीप श्रीवास्तव,उपायुक्त श्री शैलेश गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया मुख्यमंत्री कन्या विवाह/ निकाह योजना अंतर्गत सामूहिक विवाह निकाह कार्यक्रम आयोजन नगरीय निकाय में योजना अंतर्गत प्रस्तावित सामूहिक विवाह/ निकाह कार्यक्रम का आयोजन नगरीय निकाय क्षेत्र मे 25 फरवरी 2024 को आयोजित किया जाएगा।निगम आयुक्त श्री संदीप श्रीवास्तव द्वारा बताया कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत दिनांक 25/02/2024 को समय 10:00 बजे स्थान कृषि उपज मंडी प्रांगण रेणुका माता रोंड, बुरहानपुर में आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह सम्मेलन हेतु विभागीय प्रमुखों को कार्य व्यवस्था हेतु दायित्व सौंपे गए है। वे सभी अधिकारी कार्यक्रम स्थल पर सभी व्यवस्था सुचारू रूप से तैयारी करे तथा आपने अपने कार्य संपादित करेगे। बैठक में निगम आयुक्त श्री संदीप श्रीवास्तव, उपायुक्त वित्त शैलेश गुप्ता, सहायक आयुक्त वैभव देशमुख, राजस्व अधिकारी राजेश मिश्रा, योजना प्रभारी जगन्नाथ पवार, गोपाल महाजन, अशोक पाटिल सहायक यंत्री, संजय मुंगी, संतोष महाजन आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post