कलेक्टर द्वारा गठित संयुक्त दल ने दूध डेयरी व किराना दुकानों का किया औचक निरीक्षण

बुरहानपुर/17 फरवरी, 2024/-कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी सुश्री भव्या मित्तल के निर्देशानुसार गठित संयुक्त दल द्वारा आज जिले में स्थित विभिन्न खाद्य पदार्थ दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया। 
संयुक्त दल ने लालबाग स्थित दूध डेयरी, सब्जी व किराना दुकानों का निरीक्षण किया। दल द्वारा सेंपल भी लिये गये। सेंपल अमानक पाये जाने पर संबंधित के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी। 

निरीक्षण के दौरान संयुक्त दल द्वारा दुकान संचालकों को साफ-सफाई, नियमों का पालन करने की समझाईश भी दी गई। 
निरीक्षण दल में पशु चिकित्सा सेवायंे उपसंचालक डॉ हीरासिंह भंवर, नापतौल निरीक्षक श्रीमति संगीता भंवर, खाद्य अधिकारी श्री रावत सहित अन्य अधिकारीगण/कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

Post a Comment

Previous Post Next Post