जानिए रोजाना पैरों की मालिश करने से क्या फायदे मिलते हैं ?
अच्छी नींद -
पैरों की मालिश दिनभर की थकान को दूर कर देती है। पैरों की मालिश करने से तनाव दूर होता है और शरीर रिलेक्स फील करता है। जो लोग टेंशन की वजह से रात में ठीक तरह से सो नहीं पाते हैं उन्हें पैरों की मालिश जरूर करनी चाहिए। इससे आपको अच्छी नींद आएगी।
रक्त संचार बेहतर होगा-
मसाज करने से ब्लड फ्लो अच्छा होता है। इसलिए रात में सोने से पहले पैरों की हल्की मसाज करूर कर लें। कई बार लंबे समय तक खड़े रहने से पैरों पर काफी स्ट्रेस पड़ता है। जिससे ब्लड फ्लो धीमा हो जाता है। ऐसे में शरीर में दर्द की समस्या बढ़ जाती है। जब आप मसाज करते हैं तो इससे पैरों को आराम मिलता है।
तनाव दूर भगाए -
जब आप टेंशन में होता हैं तो स्ट्रेस और टेंशन की वजह से हार्ट रेट एकदम से बढ़ जाता हैं। ऐसे में मसाज करने से हार्ट रेट को कम किया जा सकता है। इससे मसल्स को आराम मिलता हैं और टेंशन-स्ट्रेस दूर हो जाती है।
दर्द में फायदेमंद -
पीएमएस के दौरान पैरों की मसाज करना फायदेमंद साबित होता है। इससे महिलाओं को होने वाले दर्द में राहत मिलती है। जो कई बार माइग्रेन और सिर दर्द का कारण बनता है। ऐसे वक्त में पैरों की मालिश जरूर करनी चाहिए।
जब आप नियमित रूप से पैरों में मसाज करते हैं तो ब्लड फ्लो सही रहता है। इससे मांसपेशियों में खिंचाव कम होता है। शरीर में हलचल रहती है और चोट लगने का खतरा कम होता है। ऐसे लोगों को व्यायाम या किसी स्पोर्ट्स के दौरान कम परेशानी होती है।
त्वचा में निखार
मालिश करने से शरीर का ब्लड सर्कुलेशन बेहतर रहता है। तलवों में मालिश करने से पूरे शरीर का ब्लड फ्लो बेहतर हो जाता है। इससे त्वचा में भी निखार आता है और तरोताजा महसूस करते हैं।
वजन कम होता है
रोजाना फुट मसाज करने से मोटापा घटाया जा सकता है। मसाज से मेटाबाॅलिज्म बेहतर होता है जो वजन कम करने में असरदार है। शरीर के अलग- अलग हिस्सों में मौजूद फैट को कम करने के लिए मसाज कर सकते हैं। मसाज के कारण निकलने वाले पसीने की मदद से टॉक्सिक तत्व बाहर निकल सकते हैं।
सिर दर्द में आराम
अगर आप सिरदर्द की समस्या से अक्सर जूझते हैं तो आप तलवों की मालिश से इस समस्या को दूर कर सकते हैं. इसके अलावा, यह इम्यूनिटी बढ़ाने के काम भी आ सकता है।
आंखों की तेज रोशनी
हमारे पैरों में चार आवश्यक बिंदु होते हैं जो हमारी आंखों से संबंधित होते हैं. नियमित रूप से पैरों की मालिश करने से आपकी आंखों की रोशनी में सुधार हो सकता है और हमारी आंखों को आराम मिलता है.
तलवों की मालिश का तरीका -
- तलवों की मालिश करने के लिए सबसे पहले पैरों, तलवों को अच्छी तरह से गुनगुने पानी से धो लें।
- अब पैरों और तलवों को किसी कपड़े या तौलिए से अच्छी तरह से पोछ लें।
- इसके बाद तेल को हल्का गुनगुना कर लें, अपने दोनों पैरों के तलवों पर लगा लें।
- अब हाथों से तलवों की मालिश करें।
- त्वचा धीरे-धीरे तेल को अवशोषित कर लेगी, तब तक पैरों को जमीन में रखने से बचें।
Tags
स्वास्थ्य संसार


