हरदा - नशा मुक्त भारत अभियान के तहत आज हरदा जिले में विधि एज्युकेशन एण्ड वेलफेयर सोसायटी जिला हरदा म.प्र. संचालन के प्रयास किए जा रहे है, शीत लहर में बच्चों को कम्मल बाटे गये । एंव संस्था के द्वारा नशा मुक्ति के तहत शपथ दिलाई गई । और बच्चों को नशा नही करने के लिए प्रेरित किया गया, शिक्षा के प्रति भी जागरूक किया गया।
इस अवसर पर विधि एज्युकेशन एण्ड वेलफेयर सोसायटी जिला हरदा के सदस्यों के द्वारा ऋतु राजपूत,रीना बराह , राजू तवंर, नेहा शर्मा, राजवंती कोगे, ऊषा परते, अंजली मार्को ,नीरज चंदेवा, सुमित बामने , कमलेश सूर्यवंशी सहित सामाजिक कार्यकर्ता दीपांशु सोनी एवं प्रियंका राजपूत, हस्सान ,देवांशी,कुलदीप , प्रियांशी, अफरीन ,वार्डवासी उपस्थित रहे ।
Tags
हरदा समाचार