राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल का बुरहानपुर जिले में 20 जनवरी को भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित, कलेक्टर एवं एसपी ने आगमन की तैयारियों के मद्देनजर कार्यक्रम स्थल का लिया जायजा

बुरहानपुर/15 जनवरी, 2024/- प्रदेश के राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल का 20 जनवरी, 2024 को बुरहानपुर जिले में भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है। कार्यक्रम की तैयारियों के मद्देनजर आज कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल एवं पुलिस अधीक्षक श्री देवेन्द्र पाटीदार ने ग्राम बंभाड़ा पहुँचकर मौका स्थल का जायजा लिया। उन्होंने शासकीय उ.मा.विद्यालय बंभाड़ा में कार्यक्रम स्थल का सूक्ष्मता से निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। कलेक्टर ने परिसर की साफ-सफाई, टेंट व्यवस्था, पेयजल व सुरक्षा व्यवस्थाओं के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।  
उन्होंने कृषि विभाग, विद्युत विभाग, खाद्य विभाग, एनआरएलएम, अग्रणी बैंक, पशु चिकित्सा सेवायें को विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से स्टॉल लगाने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया कि, आयुष्मान कार्ड एवं स्वास्थ्य शिविर लगवाना सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर जिला अपर कलेक्टर श्री शंकरलाल सिंगाडे़, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्रीमति पल्लवी पुराणिक, कृषि उपसंचालक श्री एम.एस.देवके, विद्युत विभाग अधीक्षक यंत्री श्री फ्रेंकलिन, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री सुमन कुमार पिल्लई सहित संबंधित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post