नशे का असर यदि जल्दी उतारना चाहते है तो करें ये उपाय ? निश्चित मिलेगा फायदा

कई बार कुछ लोग इतनी अधिक शराब पी जाते हैं कि इसका नशा उतारना मुश्किल हो जाता है. इस नशे को अगर जल्दी उतारना है तो हम यहां आपके लिए आसान नुस्खे बता रहे हैं.

इन नुस्खों को आजमाएं

1. खूब पानी पीएं- जरूरत से ज्यादा पानी पीएं ताकि जल्द से जल्द अल्कोहल पेशाब से निकल जाएं. पानी से पेट भर जाएं तो भी कुछ देर के बाद पानी पीते रहें.

2. मिक्स फ्रूट खाएं- जब नशा बहुत ज्यादा चढ़ जाए तो मिक्स फ्रूट फायदा पहुंचाएंगे. इसके लिए खीरा, तरबूज, संतरे जैसे पानी से लबालब फल ज्यादा फायदेमंद साबित होंगे. ज्यादा नशा चढ़ने पर खून से शुगर की मात्रा में तेजी से कमी होने लगती है. इससे मेटोबोलिज्म बिगड़ने लगता है. ऐसे में मीठे जूस का सेवन खून में शुगर की मात्रा को बैलेंस कर सकता है. इसके लिए आप संतरे का जूस पी सकते हैं

3. एंटासिड-शराब का नशा पेट में हलचल मचा देता है. इसलिए आप एंटासिड की गोली ले सकते है. इससे पेट को राहत मिलेगी जिससे उल्टी होने की आशंका कम हो जाएगी. एंटासिड पेट को ठंडा पहुंचाएगा.

4. पेन रिलीव-हार्वर्ड मेडिकल की रिपोर्ट के मुताबिक पेन रिलीव की दवा से नशे की खुमारी को कम किया जा सकता है. इसके लिए एस्प्रीन या आइब्यूप्रोफेन ले सकते हैं लेकिन टिलेनोल (tylenol) न लें. नॉन-स्टेरॉयडल एंटी-इंफ्लामेटरी ड्रग फायदा पहुंचा सकता है.

5. अदरक-कुछ एक्सपर्ट शराब का नशा उतारने के लिए अदरक का सेवन करने के लिए कहते हैं. अदरक पेट में हलचल को ठीक कर सकता है. हालांकि ये जितने भी नुस्खे हैं, उनमें पानी को छोड़ कर कोई साइंटिफिक प्रूव नहीं है. आम चलन के आधार पर एक्सपर्ट शराब के नशे को उतारने के नुस्खे बताते हैं. कुछ जगहों पर अचार या नींबू की मदद से भी शराब के नशे को उतारा जाता है. लेकिन जरूरी नहीं कि हर व्यक्ति को एक जैसे इलाज करने पर शराब का नशा उतर ही जाएं, इसलिए शराब पीजिए ही नहीं. यदि पीते हैं तो एकदम कंट्रोल में पीजिए.

Post a Comment

Previous Post Next Post