क्या आप जानते हैं कि ज्यादा नमक खाने से शरीर पर कौन से नुकसान होते हैं ?

नमक का ज्यादा इस्तेमाल कई गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है. आइए आज हम आपको बताते हैं कि ज्यादा नमक खाने से कौन सी बीमारियां हो सकती हैं?

ज्यादा नमक खाने से हो सकती हैं ये गंभीर बीमारियाँ

त्वचा रोग
ज्यादा नमक खाने से त्वचा संबंधी रोग हो सकते हैं. शरीर पर खुजली की समस्या बढ़ सकती है। इससे शरीर में जलन, खराश और त्वचा पर लाल चकत्ते भी हो सकते हैं।

बाल झड़ना
अगर आपके बाल बहुत ज्यादा झड़ते हैं तो संभव है कि आपके शरीर में सोडियम की मात्रा बढ़ गई हो। ज्यादा नमक का सेवन करने से शरीर में सोडियम की मात्रा बढ़ जाती है। इससे बालों की जड़ें भी कमजोर हो जाती हैं।

हड्डियां कमजोर हो जाती हैं
ज्यादा नमक का सेवन करने से शरीर में मौजूद कैल्शियम कम हो जाता है। जिससे हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। यही आगे चलकर ऑस्टियोपोरोसिस का कारण भी बनता है।

गुर्दा रोग
ज्यादा नमक खाने से शरीर से पेशाब और पसीने के जरिए पानी बाहर निकलने लगता है। किडनी को अधिक मेहनत करनी पड़ती है जिसके कारण किडनी की बीमारी भी होने लगती है।

बीपी
ज्यादा नमक का सेवन करने से बीपी की समस्या बढ़ जाती है. अगर आप बीपी के मरीज हैं तो खाने में ज्यादा नमक खाना तुरंत बंद कर दें। हाई बीपी में दिल से जुड़ी बीमारियां होने लगती हैं.

दिल का दौरा
ज्यादा नमक खाने से हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है.

Post a Comment

Previous Post Next Post