एक दिन में हमारे शरीर को कितने पानी की मात्रा की होती है जरूरत ?

इंसान खाने के बिना कुछ समय तक रह सकता है लेकिन, पानी के बिना बिल्कुल नहीं। शरीर में पानी की कमी नहीं हो, इसके लिए हमें पर्याप्त पानी की आवश्यकता होती है। लेकिन, इस बात के बारे में भी हमें पता होना चाहिए कि हमें रोजाना कितना पानी पीना चाहिए। पानी की मात्रा बिल्कुल सही होनी चाहिए। शरीर में पानी की मात्रा कितनी होनी चाहिए यह मनुष्य के लिंग, उम्र और शारीरिक गतिविधियों पर भी निर्भर करता है।
आइए आज जानते हैं कि हमें रोजाना कितना पानी पीना चाहिए। सबसे पहले जानते हैं कि पानी हमारे लिए कितना जरूरी है।

पानी की कितनी मात्रा की जरूरत ? -

अब प्रश्न यह है कि एक स्वस्थ वयस्क को सामान्य तापमान में रोजाना कितना पानी पीना चाहिए। नेशनल अकेडमी ऑफ साइंसेज के अनुसार, व्यक्ति को दिन में इतना पानी पीना चाहिए।

पुरुष को 15.5 cups (3.7 liters)

महिला 11.5 cups (2.7 liters)

इस पानी की मात्रा को आप किसी भी तरह के खाने या आहार से प्राप्त कर सकते हैं। शरीर सही से काम करे, इसलिए आपको पानी के साथ-साथ ऐसी चीजों का भी सेवन करना चाहिए, जिसमें पानी होता है।

8×8 नियम

हमारा शरीर 60% पानी से बना होता है। यूरिन और पसीने के माध्यम से हमारे शरीर से लगातार पानी बाहर निकलता है। इसलिए शरीर में पानी की कमी न हो, इसके लिए हमारा सही मात्रा में पानी पीना जरूरी है। इसके बारे में लोगों का अलग-अलग मानना है।
जैसे कुछ लोग कहते हैं कि हमें हर दिन छह गिलास पानी पीना चाहिए, तो कुछ लोग रोजाना 10 गिलास पानी पीने की सलाह देते हैं।
कम के साथ-साथ अधिक पानी पीना भी शरीर के लिए लिए नुकसानदायक हो सकता है। इसलिए स्वास्थ्य अधिकारी सामान्यतया रोजाना आठ गिलास यानी दो लीटर पानी पीने की सलाह देते हैं। इसे 8×8 नियम कहा जाता है। उनके अनुसार तब भी पानी पीना चाहिए, जब हमें प्यास न भी लगी हो। हालांकि, हर व्यक्ति की पानी की जरूरत अलग होती है।

जल सेवन के अन्य नियम

कुछ लोग कितना पानी पीना चाहिए इसे लेकर एक खास फॉर्मूला भी बताते हैं। जैसे - आपको अपने शरीर के भार के अनुसार पानी पीना चाहिए। यानी जो भी आपका वजन है उसे 30 से भाग कर दें। उसके परिणाम के अनुसार आपको पानी पीना चाहिए। यानी अगर आपका वजन 60 किलो है, तो उसे 30 से भाग कर दें। इसका परिणाम दो होगा यानी आपको पूरे दिन में दो लीटर पानी पीना चाहिए। वैसे इसके बारे में तो कुछ सही से नहीं कहा जा सकता। लेकिन, यह सच है कि पानी पीना हमारे लिए बहुत आवश्यक है। आपको जितनी जरूरत हो उतना पानी पीएं और कम से कम अवश्य सात से आठ गिलास पानी पिएं

ये भी पढ़िये....गन्ने के रस पीने के हैं बहुत फायदेमंद




Post a Comment

Previous Post Next Post