मानव सेवा संस्था के पदाधिकारियों ने किए गरीबों को कंबल वितरण

बुरहानपुर (नि प्र) समाज सेवा कै क्षेत्र में अग्रणीय मानव सेवा संस्था के सदस्यों द्वारा लालबाग रेल्वे स्टेशन पर संक्रांति पर्व पर तिल्ली के लड्डू एवं कंबलों का वितरण गरीब और निसहाय लोगों कों किया गया उक्त अवसर पर संस्था अध्यक्ष अरूण जोशी संक्रांति पर किए जाने वाले दान का महत्व बताया और कहा कि समय-समय पर हमारी संस्था द्वारा ऐसे कार्यक्रम किए जा रहें हैं ओर आगे भी जारी रहेंगे।
उक्त अवसर पर संस्थापक उषा अग्रवाल, संरक्षक मंसूर सेवक एवं धुंआधार शर्मा जी पुर्व अध्यक्ष प्रेम लता सांकले
सचिव किर्ती मेहता, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र सोनी उपाध्यक्ष चंदा जांगड़े, अंजू कटकवार, सहित सदस्य गण देवचंद शर्मा, हेमंत ठाकुर, नन्द किशोर वाणे, असलम खान आदि मौजूद थे उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी अताउल्लाह खान द्वारा दी गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post