आबकारी अधिकारी वीरेन्द्र सिंह धाकड़ के द्वारा 45 लीटर हाथ भट्टी मदिरा व 750 किलोग्राम महुआ लाहन जप्ती की कार्यवाही

बुरहानपुर :-संयुक्त आबकारी बल द्वारा रविवार को वृत दक्षिण के ग्राम चाकबारा संग्रामपुर चिड़ियापानी में दबिश दी गयी दबिश के दौरान मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के अंतर्गत कुल 7 प्रकरणों मे लगभग 45 लीटर हाथ भट्टी मदिरा व लगभग 750 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त किया जप्त मदिरा एवं लाहन का बाज़ार मूल्य लगभग 84 हजार रुपये है यह कार्यवाही आबकारी उपनिरीक्षक विकास दत्त शर्मा आबकारी मुख्य आरक्षक बसंत जटाले आबकारी आरक्षक देवेन्द्र पवार अनिता रावत सलोनी गौड़ द्वारा की गई जिले में अवैध मदिरा के निर्माण संग्रहण परिवहन विक्रय एवं चौर्यनयन के विरुद्ध कलेक्टर एवं दण्डाधिकारी भव्या मित्तल के आदेशानुसार एवं जिला आबकारी अधिकारी वीरेन्द्र सिंह धाकड़ के मार्गदर्शन आबकारी विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post