लालबाग पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का किया पर्दाफाश,4 आरोपियों से 22 बाइकों को किया जब्त

बुरहानपुर - लालबाग पुलिस ने शनिवार को बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। 4 आरोपियों के पास से चोरी की 22 बाइकों को जब्त किया गया। 
एसपी देवेंद्र पाटीदार ने शनिवार को लालबाग थाने में प्रेसवार्ता लेकर मामले का खुलासा करते हुए बताया कि इंदौर में रहकर काम करने वाले बुरहानपुर का एक युवक बाइकों की चोरी कर अपने सहयोगियों की मदद से बुरहानपुर भेजता था। 
चोरी की 22 बाइकों में 10 बाइक इंदौर विजय नगर की शामिल है । 
पुलिस द्वारा अन्य बाइकों के संबंध में भी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। प्रकरण में पुलिस ने आरोपी शाहरुख पिता सोहेल असरफ निवासी आजादनगर, अब्दुल हारूण पिता अब्दूल बारी निवासी काला बाग, सतीष पिता अशोक कुमार लोकवानी सहित सैय्यद आमीर पिता सैय्यद रसीद निवासी हरीरपुरा को गिरफ्तार कर बाइक चोरी के अन्य मामलों में भी जांच की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post