श्री बृहद गुजराती समाज का यह संदेश हर घर में हो मिट्टी के गणेश- पूर्व निगम अध्यक्ष मनोज तारवाला

बुरहानपुर :- बुरहानपुर बृहद गुजराती समाज के तत्वावधान में मिट्टी के गणेश जी बनाने का एक दिवसीय प्रशिक्षण और तीन दिवसीय प्रशिक्षण गुजराती समाज मार्केट मैं पटेल रतीलाल बोरीवाला स्कूल में मंगलवार से शुरू किया गया इस प्रशिक्षण में कई समाज की महिलाएं शामिल होकर मिट्टी के गणेश बनाने का प्रशिक्षण ले रही है प्रशिक्षण देने पहुंचे मर्दुला शाह ने बताया कि हम यहां गणपति बनाने का प्रशिक्षण दे रहे हैं गणेश जी की प्रतिमा शाहू माटी से बनाई जाती है खुद के हाथ से गणेश जी की प्रतिमा बनाओ और विसर्जन करो तो उसे अपनी एक भावना प्रेम जुड़ जाता है यह सभी खुद के हाथ से गणेश जी बना रहे हैं खुद के हाथ से इसको कलर किया जाएगा और खुद ही उसका विसर्जन भी घर में करेंगे इसे अपनी नदियां स्वच्छ रहती है प्रदूषण मुक्त होता है वही श्री बृहद गुजराती समाज के अध्यक्ष मनोज तारवाला ने बताया कि प्रकृति में जो आसंतुलन हो गया है उस बात को ध्यान में रखते हुए हमारी जो नदियां दूषित हो रही है उसको लेकर बुरहानपुर श्री बृहद गुजराती समाज का अध्यक्ष होने के नाते मेरी ओर से छोटा सा प्रयास किया जा रहा है नदियों मे प्रदूषण रोकने के लिए हमारी ओर से एक प्रयास किया गया है कि हमारे बुरहानपुर में घर घर गणेश जी की स्थापना की जाती है और वह प्लास्टर ऑफ पेरिस से निर्मित गणेश जी की स्थापना होती है और हमारा प्रयास है कि हमारे माध्यम से लोगों को यहां पर मिट्टी के गणेश बनाने का प्रशिक्षण दिया जाता है कि लोग अपने हाथ से गणेश जी बनाएं और उसका विसर्जन भी अपने घर पर करें जिससे हमारी नदीया तो प्रदूषित होने से बचेगी और उसका पानी तुलसी के पौधे समी के पौधे में डालें जिससे पौधा भी उपजाऊ होगा इस तरह का छोटा सा प्रयास किया जा रहा है पिछले वर्ष भी किया था इस वर्ष भी किया जा रहा है और इस वर्ष 4 दिन का प्रशिक्षण रखा गया है और यह गुजराती समाज के माध्यम से जागरूकता लाने का प्रयास किया जा रहा है इसमें सभी समाज की महिलाएं शामिल हो रही है और यह बहुत सुखद और प्रेरणादायक कार्य हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post