बुरहानपुर :- बुरहानपुर जिला कलेक्टर कार्यालय में ग्राम लोनी के एक मजदूर अपने परिवार छोटे-छोटे बच्चों के साथ पीड़ित परिवार के साथ भीम आर्मी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दत्त मेढ़े हाथ में लालटेन लेकर जनसुनवाई में पहुंचे और जिला पंचायत सीईओ सृष्टि देशमुख को भेंट किया मामला ग्राम लोनी का है बिजली विभाग ने पीड़ित समाधान सावड़े मजदूर के घर की लाइन काट दी समाधान सावड़े मजदूर अपने परिवार को लेकर मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय जनसुनवाई में पहुंचा जहां उन्होंने इलेक्ट्रिक बिल प्रति माह 4000 से 5000 रुपए की आने की शिकायत की ।
शिकायकर्ता ने बताया कि एक महा से लाइट बंद है में मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करता हु मेरे परिवार में कुल 8 सदस्य है दो छोटी लड़की एक भाई विकलांग है जैसे तैसे करके गुजारा करते है ऐसे में प्रति माह बिल 4000 से 5000 आ रहा है जिससे मेरा परिवार अंधेरे में रहने पर मजबूर हो गया है जिसके चलते बच्चों को पढ़ाई करने में परेशानी हो रही है आए दिन जानवरों के निकलने का डर भी रहता है लालटेन के सहारे अंधेरे में रात बिताना पड़ती है कई बार हमने बिजली विभाग में शिकायत की लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं की गई जिससे परेशान होकर कलेक्टर कार्यालय पहुच कर जनसुनवाई में कलेक्टर से गुहार लगाई जिला पंचायत सीईओ ने शिकायत सुनने के बाद जिला पंचायत सीईओ ने डिप्टी कलेक्टर को निर्देशित किया उन्होंने बिजली कंपनी अफसरों से भी चर्चा की कुछ राशि जमा कराने पर कनेक्शन जोड़ने की बात कही।
Tags
बुरहानपुर समाचार