लंग कैंसर डे क्यों मनाया जाता है ?
इस दिवस को मनाने का मकसद लोगों में फेफड़ों के कैंसर के प्रति जागरुकता फैलाना होता है। दुनियाभर में कैंसर से जंग जीत चुके लोगों के प्रति खुशी व्यक्त करने के लिए यह दिवस मनााय जाता है। इस दिन लोगों को जागरुक करने के लिए जगह-जगह पर कैंप और सेमिनार का आयोजन किया जाता है, जिससे लोग इस बीमारी को लेकर सतर्कता बरतें। इस दिवस को मनाकर लोगों को का पता लगने पर इसका इलाज जल्दी शुरु करने के लिए प्रेरित किया जाता है।
लंग कैंसर डे का इतिहास
लंग कैंसर डे के संदर्भ में पहली बार साल 2012 में एक अभियान आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम को फोरम ऑफ इंटरनेशनल रेस्पिरेटरी सोसाइटीज ने इंटरनेशनल एसोसिएशन फॉर द स्टडी ऑफ लंग कैंसर और अमेरिकन कॉलेज ऑफ चेस्ट फिजिशियन द्वारा आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम को आयोजित कर लोगों को इस कैंसर को कम करने और इसके प्रति शिक्षित किया गया था। जिसके जिसके बाद से हर साल वर्ल्ड लंग कैंसर डे मनाया जाता है।
Tags
स्वास्थ्य समाचार