पेड़ पर फंदे से लटका मिला पुरुष और महिला का शव , पुलिस जांच में जुटी

बुरहानपुर। आज बुरहानपुर जिले से लगभग 40 किलोमीटर दूर खकनार थाना क्षेत्र के अंतर्गत शेखापुर के जंगलों से एक हृदय विदारक वह दर्दनाक खबर की जानकारी मिली।
शेखापुर के पास के जंगल में एक पेड़ पर रस्सी के फंदे से पुरुष और महिला दोनों के शव लटके मिले।
जंगल से गुजरने वाले ग्रामीणों को जब यह नजारा देखने को मिला जिसको देखकर सभी हैरान रह गए जिसकी सूचना पुलिस को दी गई सूचना पर देडतलाई चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और फांसी पर लटके महिला और पुरूष को उतारा और पंचनामा बनाया युवक की पहचान उसके पास रखे आधार कार्ड व फोन नंबर से हुई जबकि महिला की पहचान व पता उसके हाथ में गुदे नाम व गांव के नाम से हुई बताया जा रहा है दोनो जामपाठी गांव के रहने वाले है और आपस में रिश्तेदार है दोनो ही शादीशुदा है दो दिन से लापता थे पुलिस आरंभिक रूप से प्रेम प्रसंग होने का संदेह जता रही है ।
पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


Post a Comment

Previous Post Next Post