बुरहानपुर। उपनगर लालबाग में दो दिन पूर्व एक युवक की अवैध शराब की शिकायत करने पर करीब 6 बदमाशों ने धोखे से उसे बुलाकर लाठी डंडो से पीट पीटकर उसकी हत्या कर दी थी ।
रविवार को हत्या के दो आरोपियों के मिल एरिया वार्ड स्थित हनुमान मंदिर के पास बने अवैध निर्माण पर शिवराज मामा का बुलडोजर चला और अवैध निर्माण को तोडा गाया इस दौरान बडी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा ।
दरअसल मृतक राजेश ताडे ने अपने मोहल्ले में अवैध शराब बेचे जाने की शिकायत की थी जिन लोगों के खिलाफ राजेश ने शिकायत की थी उन्होने समझौता का बहाना बनाकर उसे बुलाया और लाठी डंडो से पीट पीट कर उसे अधमरा कर फरार हो गए थे ।
परिजनो ने जब उसे अस्पताल ले गए तो डॉक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया दूसरे दिन परिजनों ने हत्यारों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग को लेकर लालबाग थाने का अघोषित घेराव कर हंगामा किया था इस पर एसपी राहुल कुमार ने मामले में लापरवाही बरतने पर लालबाग थाने के टीआई दिलीप देवडा को तत्काल सस्पेंड कर दिया था ।
अब पुलिस ने फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए है।
Tags
बुरहानपुर समाचार
