सीने में बार-बार दर्द होने की वजह से लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है. सीने के दर्द की वजह को सीधे तौर पर कई बार दिल संबंधी बीमारियों से जोड़ दिया जाता है. यही वजह है कि अगर किसी को सीने में दर्द उठता है, तो उसे लगता है कि शायद उसे दिल संबंधी कोई बीमारी हो गई है. ऐसे में आइए आपको बताते हैं कि आखिर सीने में दर्द के पीछे की वजह क्या है.
सीने में दर्द की क्या है वजह?
ऑक्सीजन की कमी: शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा को बनाए रखना बेहद जरूरी होता है. आजकल की लाइफस्टाइल की वजह से ऐसा करना मुश्किल हो गया है. अगर शरीर में ऑक्सीजन की कमी होने लगती है, तो इसका सबसे पहले असर सीने पर दिखता है, जहां दर्द उठने लगता है. ऐसे में शरीर को आराम देना जरूरी हो जाता है.
मांसपेशियों में दर्द: अगर आपको सीने में दर्द हो रहा है, तो इसका संबंध मांसपेशियों के दर्द से जुड़ा हुआ भी हो सकता है. फेफड़ों में जब भी कोई परेशानी होती है, तो इससे सीने में दर्द जरूर होता है. इसके अलावा, कमर, गर्दन या पेट दर्द की वजह से भी सीने में दर्द होता है. ऐसे में इसका इलाज करना बहुत जरूरी होता है.
हार्ट अटैक: दिल में मौजूद टिशू में जब ब्लड सर्कुलेशन ठीक ढंग से नहीं होती है, तो इससे भी सीने में दर्द उठने लगता है. दरअसल, टिशू में ब्लॉकेज की वजह से ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित होता है. इससे हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है. कई बार ये भी देखने को मिलता है कि छाती में खून के थक्के बन गए हैं, जिसकी वजह से मरीज को सीने में दर्द हो रहा है.
गलत तरीके से सोना: अगर आप भी सही तरीके से नहीं सोते हैं, तो वक्त आ गया है कि आपको अपने सोने के अंदाज को बदल लेना चाहिए. सीने में दर्द का संबंध गलत तरीके से सोने की वजह से भी होता है. कई बार हम पेट के बल सो जाते हैं, जिसकी वजह से भी दर्द उठने लगता है. इसलिए सोने के तरीके में बदलाव जरूरी है.
Tags
स्वास्थ्य समाचार