अगर आपको मधुमक्खी ने काट लिया है तो तुरंत अपनाएं ये घरेलू उपाय - आइए जानते हैं


अगर आपको मधुमक्खी ने काट लिया है तो तुरंत अपनाएं ये घरेलू उपाय - आइए जानते हैं 

बेकिंग सोडा 

मधुमक्खी के काटने पर आप बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप एक चम्मच बेकिंग सोडा में पानी मिलाकर पेस्‍ट बना लें। इसे प्रभावित हिस्‍से पर लगा लगाएं और 10 मिनट तक छोड़ दें। उसके बाद इसे गुनगुने पानी से धो लें। इस प्रक्रिया को दिन में दो से तीन बार दोहराएं। इससे आपको दर्द के अलावा सूजन और खुजली से भी काफी आराम मिलेगा।


बर्फ लगाएं 

प्रभावित जगह पर बर्फ लगाने से कई तरह की परेशानियों और लक्षणों में राहत मिल जाएगी। ठण्ड की वजह से विषाक्त पदार्थ बहुत अधिक फैलता नहीं है, इसके अलावा ग्रसित जगह पर सिकाई करने से जलन, दर्द, सूजन, खुजली होने की सम्भावना नहीं रहती है।


शहद

मधुमक्खी के काटने पर प्रभावित हिस्से पर शहद लगाने से दर्द और सूजन में जल्द राहत मिल सकती है। दरअसल, इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण डंक के प्रभाव को कम करने के में मदद करते हैं। साथ ही, यह संक्रमण फैलने से भी रोकते हैं। इसके लिए आप दो से तीन दिन लगातार शहद लगाएं।

चूना

चूना मधुमक्खी के डंक के प्रभाव को कम करने में सहायक हो सकता है। इसके लिए आप चूने में पानी की कुछ बूंदें डालकर पेस्ट बना लें। अब इसे प्रभावित जगह पर 10 मिनट तक लगाएं रखें। फिर पानी दे वॉश कर लें। इसके प्रयोग से दर्द और सूजन से जल्द राहत मिल सकती है।

एप्‍पल साइडर विनेगर 

एप्‍पल साइडर विनेगर यानी सेब का सिरका भी मधुमक्खी के डंक के असर को कम करने में प्रभावी होता है। इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण दर्द और सूजन को कम करने में सहायक होते हैं। मधुमक्खी के काटने पर कॉटन को सेब के सिरके में डुबोकर प्रभावित हिस्से पर 5-10 मिनट के लिए रखें। आप इस प्रकिया को दिन में 2 से 3 बार दोहरा सकते हैं।


एलोवेरा जेल

एलोवेरा जेल में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो सूजन और दर्द को कम करने में मदद करते हैं। इसके सूदिंग इफेक्ट से जलन और रेडनेस से राहत मिलती है। मधुमक्खी के काटने पर ताजे एलोवेरा जेल को प्रभावित हिस्‍से पर लगाएं। 15-20 मिनट बाद सादे पानी से धो लें। इस प्रकिया को दिन में 2 से 3 बार दोहराएं।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे अपनाने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।







Post a Comment

Previous Post Next Post