जायंट्स अध्यक्ष डॉ फौजिया सोडावाला के निवास स्थान पर सम्पन्न हुआ ईद मिलन समारोह l

बुरहानपुर नि.प्र- भारतीय मूल की मानवसेवी अंतराष्ट्रीय संस्था जायंट्स ग्रुप ऑफ़ बुरहानपुर एवं जनजाग्रति संस्था बुरहानपुर के सम्मानीय सदस्य सर्व श्री जनजाग्रति संस्था के संस्थापक अध्यक्ष ,जायंट्स फेडरेशन 7 म.प्र. के जायंट्स फेडरेशन अधिकारी महेंद्र जैन ,जनजाग्रति संस्था अध्यक्ष डॉ हर्ष वर्मा ,जायंट्स व् जनजाग्रति के पदाधिकारी व् सदस्य सर्व श्री डॉ किरण सिंह , महावीर प्रसाद बांदिल , सत्यनारायण शर्मा , कैलाश अग्रवाल , हरिओम अग्रवाल ,मंगला दुबे , शोभा चौधरी , सुनील सलूजा , अरुण जोशी , अंजू कटकवार , प्रेमलता साकले , एवं विवेक हकीम , विनय सूर्यवंशी , डॉ फौजिया सोडावाला के आमंत्रण पर ईद मिलन समारोह पर उपस्थित हुए l 
 इस अवसर को संबोधित करते हुए वरिष्ठ समाजसेवी महेंद्र जैन ने कहा की इस प्रकार के ईद मिलन समारोह से भाईचारे की भावना का जो एक सुखद सन्देश जाता है l निश्चित ही यह सन्देश देश के लिए प्रगति का सूचक है l जनजाग्रति अध्यक्ष डॉ हर्ष वर्मा ने कहा की ऐसे आयोजन से हर संप्रदाय के मानव में एक मैत्री भावना उत्पन्न होती है यह बहुत अच्छी बात है l जायंट्स अध्यक्ष डॉ फौजिया सोडावाला ने कहा की हर धर्म यही कहता है की हम सभी को एक भावना एक जुट होकर मानव से मानव की सेवा करे यही हर धर्म का सन्देश है l 

Post a Comment

Previous Post Next Post