बुरहानपुर के बहुचर्चित बैंक घोटाले में दस्तावेजों में कूटरचना कर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी हुए दंडित


बुरहानपुर :- सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी सुनिल कुरील द्वारा अभियोजित महत्वपूर्ण बहुचर्चित प्रकरण में मा. मुख्य न्या़यीक मजिस्ट्रेट बुरहानपुर द्वारा आरोपीगण - 
पहला संजय पिता टीकमचंद 
दूसरा हरगोविन्द पिता गोपाल 
तीसरा यशवंत पिता दिगम्बार 
चौथा मनोज कुमार पिता ईश्वररलाल 
पाँचवा मनोज पिता रमाकंत 
छटवा लीलाधर पिता लहानु 
सातवा जयवंती पति अनिल तीन तीन वर्ष सश्रम कारावास एवं 6000 रू. के अर्थदण्ड से दण्डित 
सात ही अन्य आरोपीगण -
आठवा मनोज पिता किसनलाल 
नोवा अनंत पिता विश्वनाथ देशमुख 
दसवा ज्ञानेश्वर चन्द्रतकांत तीन तीन वर्ष सश्रम कारावास एवं 5000 रू. के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया ।
सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी सुनील कुरील ने बताया कि कार्यालय कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकरारी जिला बुरहानपुर के पत्र क्र. न्याा.लि./2005/5420 दिनांक 26/07/2005 द्वारा सिटीजन को आपरेटिव बैंक बुरहानपुर के अनंत नगर प्रकरण घोटाले की जांच की जाकर जांच कर्ता अधिकारी दिपक सक्सेना संयुक्त कलेक्टर बुरहानपुर द्वारा जांच प्रतिवेदन प्राप्त हुआ ।
अनुसंधान के दौरान सिटीजन को आपरेटिव बैंक के प्रभारी कार्यपालन अधिकारी बैंक संचालक मण्डल के सदस्यो आडिटकर्ता अधिकारी, रिजर्व बैंक के निरीक्षणकर्ता अधिकारी अनंत के नाम से जिस जगह पर जमीन स्थित है वहां के पडोसीगण क्रेतागण नगरनिगम बुरहानपुर के प्रभारी आयुक्त एवं प्रकरण से संबंधित अन्य साक्षियों के विस्तृत कथन उनके बताये अनुसार लेख किये जाकर प्रकरण से संबंधित समस्त दस्तावेजों को प्राप्त कर उनका सूक्ष्म परीक्षण किये जाने पर यह तथ्य सामने आया कि थाना लालबाग के ग्राम मोहम्मदपुरा में स्थित रकबा क्र. 271/1 एवं 271/ की 98 हजार वर्गफीट भूमि मकान बनाने के नाम पर सिटीजन बैंक के 4 कर्मचारियों लीलाधर प्रजापति, मनोज सोनी, मनोज पटेल एवं संयज कक्कड़ द्वारा बैंक से 48,98,460/- रू. अड़तालीस लाख अठ्ठानवे हजार चार सौ साठ रूपये असंवैधानिक रूप से आहरित किये इन कर्मचारियों ने आहरित करने के लिये अपने आय व्यय के संबंध मे परिवार के द्वारा पूर्व में लिये गये मकान संबंधी ऋण की बकाया राशि देय होने के बावजूद भी छिपाकर एवं गलत जानकारी देकर होने के बावजूद भी उक्त राशि आहरित की। 
बैंक के लोन विभाग के कर्मचारी यशवंत मोरे द्वारा स्थए निरीक्षण न करते हुये भी स्थल निरीक्षण प्रतिवेदन की टीप उक्त चारो कर्मचारियों की ऋण आवेदन संबंधी नस्तीयों में अंकित की जाकर बैंक के मुख्य कार्यापालन अधिकारी हरगोविंद यादव ने यह जानते हुये कि, दिनांक 30/05/2002 के संचालक मण्डल की बैठक में इन चारो कर्मचारियों के ऋण प्रकरण के संबंध में कोई निर्णय नहीं किया गया है, फिर भी उक्तं दिनांक के प्रोसेडिंग रजिस्टर में उक्त चारो कर्मचारियों के नाम से ऋण की राशि कूटरचना करते हुये अंकित कर दी गई। 
आरोपीगण लीलाधर प्रजापति और मनोज पटेल ने इकरारनामा तैयार करते समय 2651000 रूपये 2600000 रूपये 2997636 रूपये के चैंक गलत तरिके से जारी किये थे जिस कारण से आरोपीगण के विरूद्ध सांठ गांठ कर षडयंत्रपूर्वक दस्तावेजो में कूटरचना करते हुये छलपूर्वक व्यावसायिक लाभ कमाने के उद्देश्य से बैंक से रूपये 48,98,000 रूपये की राशि आहरित की जाकर अमानत में खयानत कर बुलढाणा के मनोज पंजाबी ज्ञानेश्वर राजभुरे अनंत देशमुख से मिलजुलकर उक्त अपराध किया है ।
सयुक्त कलेक्टर जिला बुरहानपुर द्वारा प्रस्तुत जांच प्रतिवेदन के आधार पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 172/2005 अन्तर्गत धारा 409, 420, 467, 468, 471, 120बी, 201, 34, भादवि के अन्तर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना उपरांत आरोपपत्र प्रस्तुत किया गया था। 
प्रकरण मे विचारण के दौरान आरोपी अनिल कुमार पिता भगवानदास की मृत्यु हो चुकी है ।
प्रकरण में शासन की ओर से सफलतापूर्वक पैरवी सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी सुनील कुरील द्वारा की गई जिसके पश्चात मा. न्यायालय मुख्य न्या्यीक मजिस्ट्रेट द्वारा आरोपीगण को उक्त- धारा 409, 420, 467, 468, 471, 120बी, 201, 34, भादवि के अन्तर्गत पहला संजय पिता टीकमचंद दूसरा हरगोविन्द पिता गोपाल तीसरा यशवंत पिता दिगम्बर चौथा मनोज कुमार पिता ईश्वरलाल पाँचवा मनोज पिता रमाकंत छटवा लीलाधर पिता लहानु सातवा जयवंती पति अनिल तीन तीन वर्ष सश्रम कारावास एवं 6000 रू. के अर्थदण्ड से दण्डित सात ही अन्य आरोपीगण आठवा मनोज पिता किसनलाल नोवा अनंत पिता विश्वनाथ देशमुख दसवा ज्ञानेश्वर पिता चन्द्रकांत तीन तीन वर्ष सश्रम कारावास एवं 5000 रू. के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया

Post a Comment

Previous Post Next Post