बुरहानपुर :- गर्मी के मौसम को देखते हुए आज कांग्रेस कमेटी के शैली कीर द्वारा यातायात सूबेदार हेमंत पाटीदार जी को शहर में लगे सिगनल ओं की समय विधि कम करने का ज्ञापन दिया गया जिसमें कहा गया है कि आगे गर्मी के सीजन में महिलाएं बुजुर्ग आदि को किसी प्रकार की तकलीफ का सामना ना करना पड़े और ज्यादा समय सिग्नल पर खड़ा ना रहना पड़े इस हेतु 80/90 सेकंड को कम करके 50/60 पर किया जाए जिससे कि वाहन जो चालू रहते हैं उनसे ईंधन की भी बचत हो सके शैली कीर के द्वारा सूबेदार जी को रोड पर ट्रैफिक के नियम के सभी सिग्नल एवं पटिया भी पुन पेंट करवाने की मांग की गई ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की दुर्घटना ना हो सके ज्ञापन देते समय मोहम्मद मर्चेंट ,डॉक्टर फिरोज बैग, संतोष मसाने, दीपक भाई ,लोकेश भाई ,लोकेंद्र आदि उपस्थित थे
Tags
बुरहानपुर समाचार