बुरहानपुर:- प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की सरकार ने बुधवार को विधानसभा में जो बजट प्रस्तुत किया है उसमें बेटियों बहनों और समूची मातृशक्ति को सशक्त बनाने के लिए प्रावधान हैं। बजट में युवाओं बुजुर्गों किसानों विद्यार्थियों समेत हर वर्ग के लिए प्रावधान किए गए हैं यह बजट मध्यप्रदेश को विभिन्न क्षेत्रों में आत्मनिर्भर बनाने वाला, लोगों की जिंदगी बदलने के अभियान को गति देने वाला बजट है यह बात भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष मनोज लधवे ने बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कही। जिला अध्यक्ष लधवे ने सर्वसमावेशी और सर्वव्यापी बजट के लिए मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान एवं वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा का आभार व्यक्त किया
*लाडली बहना योजना लाई शिवराज सरकार*
लधवे ने कहा कि शिवराज सरकार द्वारा शुरू की लाडली लक्ष्मी योजना सामाजिक परिवर्तन का माध्यम बन गई है। बहनों को और सशक्त बनाने के लिए प्रदेश सरकार अब लाडली बहना योजना लेकर आई है। 5 मार्च को इस योजना की लांचिंग के साथ ही प्रदेश की करोड़ों बहनों को 1000 रुपये प्रतिमाह मिलना शुरू हो जाएंगे। इस योजना के लिए शिवराज सरकार ने 8000 करोड़ का प्रावधान किया है
*छात्राओं के लिए ई-स्कूटी योजना*
लधवे ने कहा सरकार ने 12 वीं की टॉपर छात्राओं के लिए ई-स्कूटी योजना शुरू करने की घोषणा की है, वहीं बहनों के स्व सहायता समूहों के लिए 660 करोड़ का प्रावधान किया है। यही नहीं, बल्कि पिछड़ी जाति की महिलाओं के लिए अलग से 300 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा वृद्धावस्था एवं विधवा पेंशन, कन्या विवाह एवं निकाय योजना तथा महिला स्वरोजगार के लिए भी बजटीय प्रावधान किए गए हैं
*कांग्रेस ने जिन किसानों को छला, उन्हें सहारा देगी सरकार*
लधवे ने कहा कि कांग्रेस की कमलनाथ सरकार ने कर्जमाफी के नाम पर किसानों को छला था। उनके इस छल-कपट के कारण प्रदेश के कई किसान डिफाल्टर हो गए थे। उनके सिर पर कर्ज का बोझ बढ़ता जा रहा था। ऐसे किसानों को प्रदेश की शिवराज सरकार सहारा देगी और ऐसे किसानों को नॉन डिफाल्टर श्रेणी में लाने के लिए सरकार ने बजट में 2500 करोड़ का प्रावधान किया है। इसके अलावा मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत 3900 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। श्री लधवे ने कहा बजट में किसी भी नए कर का प्रावधान नहीं है
Tags
बुरहानपुर समाचार