बुरहानपुर :- नेपानगर में सैकड़ों हेक्टेयर का जंगल अतिक्रमणकारी साफ कर चुके हैं लेकिन अब तक सरकार की ओर से कोई सख्त कदम नहीं उठाए गए लेकिन विधायक ठाकुर सुरेंद्र सिंह शेरा भैया ने अपने नाम की तरह अपने तेवर दिखाते हुए जंगल में भ्रमण किया इस दौरान उन्होंने साईंखेड़ा डाबिया खेड़ा घाघरला गाँव का दौरा कर ग्रामीणजनों से चर्चा की विधायक शेरा भैया द्वारा ड्रोन से जंगल में हो रही आज अतिक्रमण के लिए कटाई को भी देखा जिसके बाद उन्होंने अतिक्रमणकारियों से बात करने को कहा लेकिन वन अधिकारी, SDO और पुलिस की टीम ने जाने से रोक दिया क्योकि मात्र 02 किलोमीटर दूर ही अतिक्रमणकारी हत्यार के साथ मोजूद थे शेरा भैया लगातार अपनी जिद्द पर अड़े रहे लेकिन प्रशासन नहीं माना शेरा भैया का कहना है कि एक बार अतिक्रमणकारियों से बात करना जरुरी है और इस समस्या का समाधान करना है शेरा भैया ने वन मंत्री विजय शाह पर भी हमला करते हुए कहा कि किस बिल में छुपकर बैठे है वन मंत्री हम शेर है इसलिए भय के दौर में भी जंगल में घूम रहे है अगर विजय शाह में हिम्मत है तो आए साथ बैठकर बात करते है आज बिल में हम नहीं बिल में खुद वनमंत्री घुसकर बैठे है बता दें कि विधायक ठाकुर सुरेन्द्र सिंह शेरा भैया ने जंगल अतिक्रमण का यह मुद्दा विधानसभा में उठाया है लेकिन सरकार इसका जवाब देने को तैयार नहीं है जिसके बाद शेरा भैया ने इस मुद्दों को सड़क से सदन तक लड़ने का फैसला किया हैं शेरा भैया ने कहा कि अगर जंगल की यह कटाई नहीं रुकती है तो हम सरकार के खिलाफ ग्रामवासियों के साथ बड़ा आंदोलन करेंगे विधायक ठाकुर सुरेंद्र सिंह शेरा ने कहा कि इस तरह यह लाखों रुपयों के पेड़ काट दिए गए जो भी यह कर रहा है वाकई पाप कर रहा है इस को रोकना बहुत जरूरी है यह सरकार की संपत्ति है जो उस को नुकसान पहुंचा रहे हैं जो लोग जंगल साफ कर रहे हैं उन से चर्चा करना जरूरी है मुख्यमंत्री वन मंत्री को चाहिए की उन से चर्चा कर वन कटाई को रोकना चाहिए हम 4 घंटे से घूम रहे हैं रोड साइड के जंगल कट गए ना कोई खौफ ना कोई डर नहीं मेरा मन तो बहुत दुखी है खरबो रुपए की लकड़ियां जला रहे हैं और नहीं जंगल में घुसने दे रहे तीर कमान औऱ गोपान पत्थर चला रहे हैं गांव में दहशत फैली हुई है आज जंगल काट रहा है कल गांव कटेगा फिर शहर कटेगे पूरा पर्यावरण वातावरण को नष्ट कर अफसर स्थिति संभाल नहीं पा रहे हैं तो वन मंत्री को बुलाना चाहिए आम जनता के साथ मिलकर इस समस्या का समाधान करना चाहिए इस दौरान विधायक शेरा भैया के साथ विधायक प्रतिनिधि निर्मित शाह महेंद्र चौकसे और वन अधिकारी SDO पुलिस टीम और पत्रकारगण सहित ग्रामीणजन भी दौरे के साथ थे
Tags
बुरहानपुर समाचार