बुरहानपुर - श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर, इंदिरा कॉलोनी में मूलनायक श्री 1008 आदिनाथ भगवान होकर 16 मार्च गुरुवार को भगवान आदिनाथ स्वामी का जन्म तप कल्याणक महोत्सव हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया।
श्री जी का प्रथम अभिषेक शांति धारा श्री संजय सुखानंद पाटनी, जुलूस चल समारोह मैं रजत रथ के सारथी श्री राजेश जैन तथा श्री जी को लेकर रथ में बैठने श्री विमल ठोलिया ने अवसर प्राप्त किया।
मंदिर प्रांगण से भव्य धर्म प्रभावना चल समारोह भजन मंडली, बड़े बाबा छोटे बाबा थीम की धार्मिक झांकी सहित कॉलोनी में प्रमुख मार्गो से निकलते हुए कीर्ति स्तंभ की परिक्रमा करके वापस मंदिर पहुंचा।
इंद्रदेव भी प्रसन्नता व्यक्त करने पधारे। पूरे मार्ग में भजन एवं भक्ति नृत्य की सुंदर प्रस्तुतियां दी गई।
सचिव भागचंद पहाड़िया ने बताया कि जुलूस की समाप्ति पर श्री जी का अभिषेक करके यथा स्थान विराजमान किया गया। समाज जनों को अल्पाहार कराया गया। जुलूस मार्ग में अनेक स्थानों पर शीतल पेय, कुल्फी आइसक्रीम इत्यादि की व्यवस्था की गई थी।
शाम को संगीतमय सामूहिक आरती, अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन महिला परिषद के द्वारा पालना झूला ना, एवं श्री आदिनाथ ज्ञानोदय पाठशाला के बच्चों ने बारह भावना नृत्य नाटिका की सराहनीय प्रस्तुति दी।
Tags
बुरहानपुर समाचार