गौरतलब है कि ताप्ती दर्शन यात्रा समिति की ओर से पिछले 11 वर्षों से ताप्ती नदी के उद्गम स्थल मुलताई से 1 जनवरी को यात्रा की शुरुआत हुई थी ।
यात्रा मुख्य मार्गो से होते हुए सूरत की बंगाल की खाड़ी पहुंची जहां पर विधि विधान के साथ मां ताप्ती का पूजन किया गया जिसके बाद अब यात्रा पुनः मुलताई जा रही है ।
यात्रा बुरहानपुर पहुंची तो इसका सामाजिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया ।
यात्रा में बड़ी संख्या में शहर के लोग शामिल हुए इस यात्रा में 39 लोग 18 सौ किलोमीटर की यात्रा को 64 दिन में पूर्ण करते हुए मुलताई पहुंचेंगे 5 मार्च को मुलताई में यात्रा का समापन होगा।
Tags
बुरहानपुर समाचार