बुरहानपुर के पातोंडा मे दो पक्षों में पत्थरबाजी के बाद केस दर्ज , शहर में शांति व्यवस्था का संदेश देते हुए पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला

बुरहानपुर :- बुरहानपुर के उपनगर लालबाग के ग्राम पतोंडा में पंडाल फाड़ने और बैनर पोस्टर तोड़ने के मामले में लालबाग पुलिस ने दोनों पक्षों के 10 से अधिक लोगों पर अशांति फैलाने का मामला दर्ज कर लिया है तथा शहर सहित ग्राम में फ्लैग मार्च निकालकर शांति बनाए रखने का संदेश दिया है ।

आपको बता दे की शनिवार की मध्यरात्रि के बाद अज्ञात बदमाशों के द्वारा एक धार्मिक प्रोग्राम के पंडाल को फाड्कर वहां लगे बैनर पोस्टर में भी तोड़फोड़ की थी जिसकी शिकायत रविवार को ग्रामीणों के द्वारा लालबाग पुलिस को की थी ।

पुलिस द्वारा अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर लिया गया था रविवार की मध्य रात्रि को फिर एक बार दोनों पक्ष आमने सामने आकर पत्थरबाजी करने लगे जिसको लेकर मामला संगीन हो गया ।

इस घटना के तुरंत बाद ग्राम में भारी पुलिस बल तैनात कर धारा 144 लागू कर लोगों को समझाइश देकर घरों में रवाना किया गया साथ ही दोनों पक्षों के 10 से अधिक लोगों पर पुलिस ने धार्मिक भावनाएं भड़काने का मामला भी दर्ज कर लिया।

रविवार रात की घटना के बाद गांव में पुलिस बल के साय में दिन भर सन्नाटा पसरा रहा ग्रामीणों में भय को दूर कर विश्वास जताने के उद्देश्य से पुलिस का फ्लैग मार्च भी निकाला गया ।

ग्राम पतोंडा की इस घटना को ध्यान में रखते हुए शहर में भी पुलिस का फ्लैग मार्च निकालकर बदमाशों और असामाजिक तत्व को चेताया गया ।
हलाकि बुरहानपुर शहरी क्षेत्र में सैकड़ों पर कैमरों की मदद से शहर में होने वाली हर हरकतों पर पोनी नजर रखी जाती है परंतु ग्रामीण क्षेत्र अब भी तीसरी आंख से वंचित है ऐसे में यह घटना घटित हुई है ।
रविवार की घटना के बाद सोमवार को जिला कलेक्टर भव्य मित्तल एवं पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार ने ग्राम का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए रविवार की घटना के बाद नगर पुलिस अधीक्षक बृजेश श्रीवास्तव ने मीडिया को जानकारी में बताया कि गांव में दोनों पक्षों के बीच शांति है जिन्होंने गलती की है उन पर कार्यवाही की जा रही है।


Post a Comment

Previous Post Next Post