श्री शिव महापुराण कथा हेतु मंत्रोच्चार के साथ कथा स्थल का हुआ भूमिूपजन

बुरहानपुर। अंतरराष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप जी मिश्रा (सीहोर) के मुखारविंद से बुरहानपुर में आगामी 3 फरवरी से 9 फरवरी 2023 तक आयोजित होने वाली श्री शिव महापुराण कथा हेतु मंत्रोच्चार, विधि-विधान और महाआरती के साथ कथा स्थल समरसता सुमंगलम परिसर निर्माण कार्य का भूमिपूजन हुआ। 
इस अवसर पर सभी संतों एवं जनप्रतिनिधियों व गणमान्य नागरिकों ने अपने-अपने विचार रखें।
प.पू.महंत स्वामी पुष्करानंदजी महाराज, स्वामीनारायण संप्रदाय के महंत पीपी स्वामी, प.पू.भागवत भूषण पं.हरिकृष्णजी मुखिया, प.पू.नर्मदानंदजीगिरी महाराज, प.पू.सुश्री ममता दीदी व्यास, प.पू.योगेश चतुर्वेदी, कबीर पंथ से दानवीर जी महाराज, प.पू.अवधेश पांडे, पंडित जितेन्द्र जोशी, संदीप भाले, बालिया महाराज, दत्ता तारे, आशीष त्रिवेदी, योगेश पांडे, प्रदीप जोशी, नीतिन शास्त्री, सतीश भट्ट, द्वारकेश शास्त्री, मिलिंद पेंठनकर, शैलेन्द्र त्रिवेदी चंदू भाई बालाजी वाले, बसंत मोढ़े एवं सचिन पाटिल इत्यादि संतों, पुजारियों, ब्राम्हणवंृद ने मंत्रोच्चार कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।
प.पू.सुश्री ममता दीदी व्यास ने श्री शिवाय नमस्तुभ्यं का अर्थ प्रतिपादित करते हुए कहा कि शिव जी की स्तुति और स्वयं को शक्ति व सामर्थ्य दिलाने वाली होती है। संपूर्ण सनातन धर्मियों को श्री शिव महापुराण की कथा के इस दिव्य आयोजन को सफल बनाने के लिए प्रण-प्राण से जुट जाना चाहिए।
प.पू.योगेश चतुर्वेदी ने कहा कि भोला सबको अवसर देता है किन्तु सेवा का अवसर भोले के भक्त और संत प्रवृत्तिजन ही प्राप्त कर पाते है। कुछ ऐसा ही दिव्य और भव्य कार्यक्रम बुरहानपुर की पावर धरा पर अपनी बहन अर्चना दीदी के कारण मिल सका है। जो 3 फरवरी से 9 फरवरी तक होगा और इस कार्यक्रम स्थल का भूमिपूजन आज हम सबने मिलकर किया है। यूं तो भगवान शंकर को त्रिदेव कहे या शिव ये ही सृष्टि के पालनहार है।
प.पू.महंत स्वामी पुष्करानंदजी महाराज ने पंडित प्रदीप मिश्रा की प्रभावी और सरल वक्तव्य शैली पर भी प्रकाश डाला। सभी संतों ने कहा कि अर्चना दीदी द्वारा इस महायज्ञ हेतु संपूर्ण रूप से जो रूचि लेकर इसकी सफलता के लिए प्रयास किए जा रहे है वह सराहनीय होकर वर्तमान पीढ़ी के लिए धर्म, संस्कृति व परंपराओं की अभिवृद्धि में सहायक सिद्ध होंगे।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं कार्यक्रम संयोजक श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) ने कहा कि ब्रघ्नपुर की पावन धरा और मां ताप्ती के तट पर देवाधीदेव महादेव की कृपा से सब संतों और पुण्य धर्मियों के शुभ कर्मों से पंडित प्रदीप मिश्रा जी सीहोर वालों ने हमें श्री शिव महापुराण की कथा करने हेतु सहमति प्रदान की। जैसा कि आप सब जानते है कि अंतर्राष्ट्रीय प्रवचनकार कथाकार पंडित प्रदीप जी मिश्रा की 2024 कथा कार्यक्रमांे की तिथियां बुक हो जाने के बावजूद ब्रघ्नपुर वासियों को उनके श्रीमुख से श्री शिव महापुराण की कथा 2023 के प्रारंभिककाल में ही श्रवण करने का अवसर प्राप्त हो रहा है। जिसके लिए आप सबने मुझे श्रेय देने की बात कही जिसको मैं आपका बड़प्पन मानते हुए भगवान शिव जी, गुरूवर और पंडित प्रदीप मिश्रा जी सहित आपके श्री चरणों में प्रणाम करते हुए इसे आप सबकी पुण्याई मानती हूं। आप सब और इस पंडाल में आने वाले सभी भक्तों, श्रवणकर्ताओं के दम पर ही यह भव्य और विशाल कार्यक्रम संपन्न हो सकेंगा।
इस अवसर पर श्री शिव महापुराण कथा समिति अध्यक्ष माधव बिहारी अग्रवाल, कार्यकारी अध्यक्ष किशोर पाटिल सुुखपुरी, प्रशासनिक प्रमुख अतुल पटेल, ओमप्रकाश शर्मा, कोषाध्यक्ष सुरेश श्रॉफ, ज्ञानेश्वर मोरे, गिरीश शाह, युवराज महाजन, रामभाउ सोनवणे, विधायक श्रीमती सुमित्रा कास्डेकर, जिला पंचायत अध्यक्ष गंगाराम मार्काे, अजयसिंह रघुवंशी, किशोर महाजन, मनमोहनसिंह बिंद्रा, बलराज नावानी, डॉ. मनोज अग्रवाल, प्रभाकर चौधरी, गजानन महाजन, अमित मिश्रा, गजेन्द्र पाटिल, मुकेश शाह, दिनकर महाजन, श्रीमती अनिता यादव, प्रदीप पाटिल, विरेन्द्र तिवारी, सुश्री पूजा दादू, श्रीमती गौरी शर्मा, मनोज तारवाला, विनोद चौधरी, डॉ.कविता सूर्यवंशी, दिलीप पवार, मुकेश देवड़ा, रवि गुप्ता, प्रदीप केडि़या, हरीश वाधवानी, राजीव बन्नातवाला, महेश जोशी, काशीनाथ एनपुरकर, योगेश महाजन, नरहरी दीक्षित, गणेश महाजन, देवानंद पाटिल, विनोद चौकसे, रामदास चौधरी, उमाकांत चौधरी, मनोज महाजन, धनराज महाजन, चिंतामन महाजन, जगदीश कपूर, महेन्द्र चौधरी, संभाजीराव सगरे, गौरव शुक्ला, अनिल विस्पुते, विनोद पाटिल, अजय बालापुरकर, राजेश महाजन, मनोज फुलवाणी, वैभव महाजन, रूद्रेश्वर एंडोले, दीपक महाजन, भरत रावल, धीरज नावानी, अंकित व्यास, अमित परमेकर सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक व भक्तगण उपस्थित रहे।


Post a Comment

Previous Post Next Post