बुरहानपुर - पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री राहुल कुमार लोढ़ा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री ब्रजेश श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में गणपति नाका पुलिस ने पांचपुल के पास हुई महिला की हत्या का खुलासा कर दिया है।
महिला की हत्या पड़ोस में ही रहने वाले व्यक्ति ने की थी। दिनांक 23/12/2022 की रात्रि में गणपति नाका पुलिस को सहंगुबाई पति सिकदार भील ,उम्र 45 साल निवासी जयंत पटेल का बाडा, पांचपुल की मृत अवस्था में मिलने की सूचना मिली थी।
सूचना पर पुलिस घटना स्थल पहुंची। मृतिका के शव एवं घटना स्थल का प्रारंभिक निरीक्षण करने पर मृतिका की मृत्यु असामान्य परिस्थतियो में एवं गले पर मिले निशानों से गला घोंटकर हत्या होने की आशंका से थाना गणपतिनाका पर अपराध क्रमांक 662/22 धारा 302 भादवि का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण की गंभीरता देखते हुये जघन्य हत्याकांड के खुलासे हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा थाना प्रभारी गणपति नाका के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया।
टीम द्वारा भौतिक एवं परिस्थितिजन्य साक्ष्य जुटाये गये, मृतका के पति से पूछताछ की गई। संदेह के आधार पर पड़ोस में रहने वाले पवन पिता भभुतसिंह मोरे को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ करते उसके द्वारा सहंगुबाई की हत्या करना स्वीकार किया गया।
आरोपी पवन कई सालो से मृतका के मकान के पास ही बाड़े में रहता था और उसका मृतका के घर आना जाना था। पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि दिनांक 23.12.2022 शुक्रवार की रात उसने पांचपुल के पास बाड़े में गाय भैंस बांधने के बाद पड़ोस में रहने वाले सिकदार को मोबाइल में पिक्चर देखने के लिए बुलाया फिर आरोपी द्वारा मौका पाकर अपना मोबाइल पिक्चर देखने के लिये मृतका के पति सिकदार को देकर सहंगुबाई के घर जाकर उसके साथ गलत काम करने की माँग की।
जिसका मृतका द्वारा विरोध करने पर आरोपी द्वारा गुस्सा होकर सहंगुबाई को खटिया पर गिरा कर रस्सी से उसका गला घोंट दिया फिर लाश को घर से उठाकर पास के खेत में फेंक दिया और वापिस आकर सिकदार से अपना मोबाइल लेकर वहां से चला गया।
जुर्म स्वीकार करने पर पुलिस द्वारा आरोपी *पवन पिता भभुतसिंह उर्फ भगतसिंह मोरे जाति राजपुत उम्र 25 साल निवासी ग्राम चाकबारा थाना शाहपुर जिला बुरहानपुर* को गिरफ्तार किया गया है।
प्रकरण में पुलिस द्वारा साक्ष्य एकत्रित किये जा रहे है।
अंधे कत्ल का पर्दाफाश करने में गणपति नाका प्रभारी निरी. टी.सी.शिंदे, उनि.शहाबुद्दीन कुरैशी, उनि. बंसती चौहान, सउनि हुकुमसिंह ,सउनि कल्लूराम त्रिपाठी, प्र.आर. धनराज पाटिल, प्र.आर. तारक अली ,प्र.आर. संजय सोलंकी, प्र.आर. गजानन , आर. संजय जाधव, आर. महेश प्रजापति , आर. विनोद , आर. अमित यादव , आर. जितेन्द्र मीणा का सराहनीय योगदान रहा।
Tags
बुरहानपुर समाचार
